छत्तीसगढ़ में मौसम बदलाव के संकेत, हल्की बूंदाबांदी के साथ तापमान में होगा ऐसा बदलाव….।

रायपुर : मौसम में बदलाव लगातार जारी है, कुछ दिन पहले तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी वहीँ अब कमी हो रही है, आज सुबह से ही राजधानी के आसमान पर बादल छाये हुये थे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव की संभावना है। रविवार को हल्की बारिश के बीच तापमान में कमी आने की संभावना जताई गई है। मौसम का मिजाज अगले दो दिनों तक इसी तरह बना रह सकता है। तापमान में गिरावट का दौर उसके बाद भी जारी रह सकता है। तापमान में बढ़ोतरी कुछ दिन नहीं होगी।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

वहीँ इसी बीच शुक्रवार को राजनांदगांव का तापमान प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में सर्वाधिक रहा। वहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ठंड की विदाई को लगभग माहभर हो चुका है। इस बीच गर्मी की दस्तक भी हो चुकी है, लेकिन समय-समय पर मौसम में आ रहे बदलाव के कारण अभी गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। हल्के बादलों के कारण हालांकि उमस वाली गर्मी पड़ रही है। अब दो दिन बाद मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बताई गई है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा, तापमान लगातार स्थिर बने रहने की सम्भावना है। लेकिन कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदांबादी जरूर हो सकती है। उसके बाद तापमान में दो से तीन डिग्री तक की कमी आ सकती है। इसी बीच शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो कि अभी कम है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वहीं बीती रात में यह 21.2 डिग्री के साथ सामान्य से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 31.3 व न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बिलासपुर में यह क्रमश: 30.8 व 17.9 व दुर्ग में 31.9 व 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। फ़िलहाल मौसम में ठंडक बनी रहेगी।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y