बिना कॉल और OTP के लाखों पार, व्यापारी की उड़ी नींद, मामला साईबर क्राईम में।

रायपुर : ठगी के रोज नये मामले सामने आते रहते है, राजधानी के गुढ़ियारी क्षेत्र में एक कारोबारी से अजीबोगरीब ढंग से ऑनलाइन ठगी हो गई। कारोबारी ने न कहीं ऑनलाईन शॉपिंग की थी और न किसी ने उसे कॉल करके बैंक खाते की निजी जानकारी ली थी और न ही किसी तरह का ओटीपी नंबर आया, फिर भी उनके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए से अधिक पार हो गए। मामले की शिकायत पर रामनगर चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आमतौर पर OTP बताने पर ही ठगी हो जाती है।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलमोहर कॉलोनी निवासी दिनेश अग्रवाल का केमिकल का कारोबार है। 21 फरवरी को जब वे सोकर उठे, तो उनके मोबाईल में यूनियन बैंक के खाते से 99 हजार 999 रुपए आहरण हो गया था। उन्होंने किसी तरह का लेन-देन नहीं किया था और न ही किसी ने उनसे ओटीपी नंबर पूछा था। किसी का कॉल भी उनके पास नहीं आया था। इससे पहले 8 फरवरी को भी उनके बैंक खाते से किसी ने 78 हजार रुपए का आहरण कर लिया था। इस घटना के बाद से परेशान हो गया। यह अपने आप में अजब घटना है।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

व्यापारी का बैंक खाता यूनियन बैंक के समता कॉलोनी शाखा में स्थित है। इसकी शिकायत उन्होंने साईबर सेल से की थी। इसके बाद रामनगर पुलिस चौकी में अज्ञात साईबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ऐसी घटनायें आमतौर पर मोबाईल हैक करके होती है। अभी मामला साईबर क्राईम में है, जहाँ जांच के बाद ही तथ्य सामने आ सकते है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y