सतना (म.प्र.) : यूपी के बनारस से नाबालिग प्रेमिका के साथ भाग कर गुरुवार रात को सतना पहुंचे प्रेमी कैफ खान ने एक युवक को गोली मार दी। इतना ही नहीं पास आ रहे लोगों को वह पिस्टल के दम पर डराता भी रहा और उसने सड़क पर आ कर वाहन रुकवाने की भी कोशिश की। खबर के अनुसार सुबह चार बजे के लगभगउक्त प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना शहर में बनारस से नाबालिग प्रेमिका के साथ पहुंचे युवक कैफ खान ने ई-रिक्शा ड्राइवर को गोली मार दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकला। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। गोली चलाने का वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। युवक का नाम कैफ खान उम्र 18 वर्ष पता चला है। वह 15 साल की नाबालिग लड़की जो अन्य संप्रदाय की बताई जा रही है उसके साथ गत गुरुवार रात सतना पहुंचा था। दोनों यूपी के चंदौली (लड़का) और दीनदयाल उपाध्याय नगर (लड़की) के रहने वाले हैं। वे दोनो कटनी जाना चाहते थे। इसलिए यात्री वाहन की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रज्जाक नाम का ई-रिक्शा वाला मिला। सतना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेंद्र सिंह बघेल बोले-दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, दोनों पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने दोनों के परिजनों को सतना बुलाया :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कैफ खान बनारस के नजदीक चंदौली का रहने वाला है जबकि लड़की मुगलसराय जो अब दीनदयाल उपाध्याय नगर की है। लड़की का पिता रेलवे में कॉन्ट्रेक्टर है। लड़की घर से निकलते समय अपने साथ लगभग 2 लाख रुपये की नकदी और जेवरात के साथ अपने पिता की पिस्टल भी उठा ले आई थी। उसी पिस्टल से युवक सतना में फायर करता रहा। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर सतना बुलाया है। केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। मामले लड़की नाबालिग है और लड़के की उम्र 18 वर्ष बताई गई है।
ड्राईवर को फोन कर अपना पर्स टैक्सी में छूट जाने की जानकारी दी :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
ड्राईवर ने प्रेमी जोड़े से कहा था कि वह अजीम टैक्सी वाले को जानता है। वह उसकी गाड़ी दिला देगा। वे उसके साथ नजीराबाद गए। यहां टैक्सीवाला आ गया। उसने कटनी जाने के लिए चार हजार रुपये किराया मांगा। बात नहीं बनी तो टैक्सीवाले ने उन दोनों को कार से रेलवे स्टेशन छोड़ दिया और घर लौट गया। स्टेशन पर युवक ने ई-रिक्शा ड्राईवर को फोन कर अपना पर्स टैक्सी में छूट जाने की जानकारी दी। ड्राईवर ने टैक्सीवाले से बात की। इस बीच युवक अपनी प्रेमिका के साथ ड्राईवर के पास पहुंच गया। ड्राईवर उन्हें लेकर टैक्सीवाले के लेकर पहुंचा। यहाँ मामला कुछ और हो गया।
ड्राईवर और टैक्सीवाले ने उनसे आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ मांग लिया :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
दोनों ने फिर कटनी जाने की बात कही तो ड्राईवर और टैक्सीवाले ने उनसे आधार कार्ड और एड्रेस प्रूफ मांग लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाने की बात कही। यह सुनकर युवक और लड़की वहां से जाने लगे। तभी ड्राईवर ने पीछे से जाकर युवक की कॉलर पकड़ ली। युवक ने पिस्टल निकालकर ड्राईवर पर फायर कर दिया। गोली ड्राइवर की जांघ में लगी। युवक ने ई-रिक्शा से सामान उतारा और प्रेमिका को लेकर भाग गया। कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसी घटना का विडियो भी सामने आया है।
लिफ्ट मांगी, किसी ने वाहन नहीं रोका :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इसके बाद युवक और युवती दोनों सतना-मैहर मुख्य मार्ग पर आ गए। उन्होंने वाहनों को रोककर लिफ्ट लेने की भी कोशिश की, लेकिन किसी ने वाहन नहीं रोका। तभी लोग उनका पीछा करते हुए वहां भी आ गए। इसके बाद युवक और लड़की खेत में घुस गए। युवक के हाथ में पिस्टल थी तो कोई उनके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। मामले को संदिग्ध मानकर लोगों ने मदद नहीं की।
सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
वहीँ जब इस घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली और कोलगवां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पुलिस ने भी उन्हें तलाशने का प्रयास किया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण वे हाथ नहीं आए। तड़के लगभग 4 बजे कुत्तों के भौंकने के बाद पुलिस को प्रेमी जोड़े के छिपे होने की आहट मिली। इसके बाद घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। युवक के पास से पिस्टल भी बरामद की गई। दोनों के परिजनों को बुलाया गया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
माँ काली का धूम मचाने वाला बेहतरीन गीत : https://www.youtube.com/watch?v=ts6cT1FTauM