रायपुर : सिन्धी समाज का प्रमुख पर्व है “चेट्रीचंड्र” , समाज के लोग प्रतिवर्ष इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते है। यह हिन्दू नववर्ष के प्रथम माह चैत्र के प्रथम दिन मनाया है, इस दिन चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी होती। इस समय ऋतू परिवर्तन भी होता। “चेट्रीचंड्र” को हिन्दू सिन्धी भी मनाते है तो वहीँ मुस्लिम भी भगवान झुलेलाल को जिन्दपीर और उडेरोलाल के नाम मानते है, और यह त्यौहार भी मनाते है। भगवान झुलेलाल को वरुणावतार भी कहते है, यह भगवान विष्णु के अवतार भी माने जाते है। समस्त हिन्दू इन्हें जलदेवता के रूप पूजते है।
वहीँ इस वर्ष भी भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस को धूमधाम से मनाने की तैयारियां सिन्धी समाज कर रहा है। रविवार को लाखेनगर के संत कंवरराम सिंधी धर्मशाला में हुई। बैठक में शहर की समस्त सिन्धी संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस दौरान भव्य शोभायात्रा के साथ महोत्सव मनाने के लिए सभी ने सुझाव दिए गये तथा शोभायात्रा के मार्ग भी तय किए। समाज के सभी लोग इस दिन व्यापार बंद करके उत्सव में शामिल होते है। वहीँ इस बार भी जगह-जगह भंडारे आयोजित किये जायेंगे, झांकियां निकाली जायेंगी। रक्तदान जैसे मानव सेवा के कार्य भी होंगे।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
राजधानी रायपुर में चेट्रीचंड्र महोत्सव का यह 57वां चेट्रीचंड्र उत्सव होगा। शोभा यात्रा में हर पंचायत 1 झांकी की व्यवस्था करेगी। 9 वर्षों से सफाई व्यवस्था का जिम्मा बढ़ते कदम संस्था संभाल रही है। सभी कार्यकर्ता नगर भ्रमण के दौरान ट्रैक्टर में कचरा भरते हुए चलेंगे। समिति के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने बताया कि 10 अप्रैल को चेट्रीचंड्र महोत्सव एवं सिंधीयत दिवस मनाने की मान्यता है। जानकारी के अनुसार भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा में भगवान राम की झांकी शामिल करने का विचार किया गया है। इस हेतु यह बैठक लाखेनगर सिन्धी धर्मशाला में आयोजित की गई।
रूपरेखा तय करने पहुंचे मुखी और पदाधिकारी :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
बैठक में मुखी मनूमल, डॉ. भीमनदास बजाज, समाजसेवी अमर गिडवानी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, वरिष्ठ अमर गिदवानी, सिंधु शक्ति संस्था के संस्थापक किशोर आहूजा, पार्षद अजीत कुकरेजा, शोभायात्रा संचालक समिति के दीपक कृपलानी, महेश पृथवानी, दिनेश अठवानी, शंकर बजाज, मोनू आहूजा, दीपक डोडवानी, जय केसवानी एवं लखमीचंद- लालचंद गुलवानी, राजू तारवानी, इंदर डोडवानी, अमित जीवन, सीए अमित चिमनानी, मनोज डेंगवानी सहित सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



