रायपुर : मौसम में अचानक परिवर्तन को लेकर मौसम विभाग लगातार आम लोगों को सूचित करता रहता है, वहीँ बीते एक माह से मौसम स्थिर नहीं है। उत्तर भारत में अचानक से ठण्ड बढ़ गई है, वहीँ मध्यभारत में बादल छाये हुये है। राजधानी समेत कई जिलों में आज बारिश होने की सम्भावना है। इसके अलावा प्रदेश के कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। दरअसल, समुद्र की ओर से आने वाली नमी की वजह से ऐसा मौसम बना हुआ है। हालांकि कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात का मौसम ठंडा रहेगा।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आने वाले अगले 24 घंटे में दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की सूचना मौसम विभाग की तरफ से आ रही है।
इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना :
मौसम विभाग की माने तो पिछले 24 घंटों में पेंड्रा, कोरबा, चारामा समेत बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। इसका असर राजधानी रायपुर में भी देखने को मिल सकता है। यहां पर हवा की गति तेज होने की वजह एक बार फिर हल्की ठंड लग सकती है। वहीं मौसम विभाग ने बिलासपुर संभाग के साथ के अलावा रायपुर और दुर्ग संभाग के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। यानी आज बिलासपुर और सरगुजा क्षेत्र में बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है। दिनभर राजधानी में तापमान का रहेगाक्षेत्रों
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs