रायपुर : महादेव में एप में ईडी की कार्यवाही लगातार जारी है, अब खबर के अनुसार ऑनलाईन महादेव सट्टा एप मामले में ईडी की हिरासत के बाद तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए नीतीश दीवान को फिर से तीन दिन ईडी की रिमांड पर रहना होगा। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने यह आदेश दिया है। वहीँ इस मामले में अभी तक नीतिन मोटवानी सहित कुछ लोग जमानत लेकर फरार चल रहे है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
ईडी के विशेष लोक अभियोजक डा.सौरभ पांडेय ने बताया कि 17 फरवरी को ईडी की गिरफ्त में आए भिलाई के वैशाली नगर निवासी महादेव एप के पैनल आपरेटर नीतिश दीवान की आठ दिन की रिमांड खत्म होने पर बीते शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया गया था।
न्यायधीश अजय सिंह राजपूत के अवकाश पर होने से उनकी अनुपस्थिति में न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने सुनवाई करते हुए दीवान को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया था। सोमवार को फिर से नीतीश को जेल से कोर्ट में लाकर पेश किया गया, जहां न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने ईडी के आवेदन पर पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मंजूर कर लिया। अब बुधवार को नीतिश को कोर्ट में पेश किया जायेगा। महादेव में लगातार कई चौकाने वाले नाम सामने आये है। नेताओं, फ़िल्मी हस्तियों सहित अधिकारी वर्ग भी इसकी जद में है।
ये 13 आरोपी नहीं आए :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
सट्टेबाजी मामले में आरोपी बनाए गए 13 आरोपियों को विशेष कोर्ट ने नोटिस जारी कर शनिवार और सोमवार को कोर्ट में पेश होने को कहा था। इसमें महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, सहयोगी रवि उप्पल, विशाल आहूजा, धीरज आहूजा, पूनाराम वर्मा, शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी, रोहित गुलाटी, अनिल अग्रवाल, शुभम सोनी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। लेकिन एक भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए, लिहाजा अब सभी को इस मामले में दोबारा नोटिस जारी कर छह अप्रैल को हाजिर होने को कहा गया है।
ईडी की टीम ने इस केस में पीएमएलए 2002 के तहत तलाशी के दौरान कुल चल संपत्ति 572.41 करोड़ रुपए जब्त किया है। वहीं 142.86 करोड़ रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। इस मामले में अभियोजन ने दो शिकायतें 20 अक्टूबर 2023 और एक जनवरी 2024 को दर्ज की थी। अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। बाकियों की भी धरपकड़ लगातार जारी है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y