नर्सों को रील बनाना पड़ा महंगा, विडियो हुआ वायरल, अब हुआ ये….।

रायपुर : आजकल लोगों को रील बनाने का शौक इस कदर हो गया है, की वो अपनी सुधबुध खोकर बैठ गये है, कोई मंदिर में रील बना रहा है तो कोई शमशान में, कोई बाथरूम में नाच रहा है , तो कोई सड़क पर ऐसा ही एक मामला आया है, राजधानी के शासकीय अस्पताल से। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सरकारी हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर के भीतर कथित तौर पर रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में 3 नर्स को उनकी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

ये है पूरा मामला? :

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

रायपुर में स्थित दाऊ कल्याण सिंह स्नातकोत्तर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र के उप अधीक्षक डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि संस्थान में दैनिक वेतन भोगी स्टाफ नर्स पुष्पा साहू, तृप्ति दासर और तेज कुमारी को उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद 23 फरवरी को बर्खास्त कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार दाऊ कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तीन नर्सों के बर्न व प्लास्टिक सर्जरी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में रील बनाने का मामला सामने आया था। रील सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद प्रबंधन सख्त हो गया है। रील बनाने वाली तीनों दैनिक वेतनभोगी नर्सों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। साथ ही ऑन ड्यूटी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और रील बनाने पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही जा रही है। जब इस मामले में सहायक नर्सिंग अधीक्षक को इसकी जानकारी मिली तब उन्होंने आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। 

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

उन्होंने बताया, ‘ऑपरेशन थिएटर के भीतर तस्वीरें खींचना और रील बनाना नियमों के खिलाफ है। तीनों नर्स बाहर पहने जाने वाले जूतों और सेंडल को पहनकर ऑपरेशन थियेटर के भीतर पहुंची थीं और रील बनायी थी, जो नियम के खिलाफ है।’ शर्मा ने बताया कि जब वार्ड प्रभारी नर्स ने उनकी हरकत पर आपत्ति जताई तो तीनों ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने बताया कि शिकायत की जांच के बाद तीनों नर्स को उनकी सेवाओं से बर्खास्त कर दिया है। 

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

अस्पताल प्रबंधन द्वारा साझा की गई दो रील में से एक में, ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल की जाने वाली हरी पोशाक पहनी तीनों नर्स बॉलीवुड गीत ‘फिरता रहूं मैं दर बदर’ पर सर्जिकल सामान पकड़कर डांस कर रही हैं। एक और रील में वे ‘व्हाई दिस कोलावेरी डी’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस मामले को लेकर प्रबन्धन ने अपनी सख्ती दिखाई है, जिससे अन्य को भी सबक मिले। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों पर ईस प्रकार का कृत्य सही नहीं है।

फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और रील बनाने पर सभी कर्मचारियों के लिए प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में मंगलवार को आर्डर जारी कर दिया जाएगा। आने वाले दिनों में जूनियर नर्सों के लिए मोबाइल वार्डों में ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। दरअसल ऐसा करने से नर्सें काम पर फोकस कर सकेंगी। – डॉ. क्षिप्रा शर्मा, अधीक्षक, डीकेएस अस्पताल