भारत वापसी की तैयारी में फोर्ड, अब इस योजना के तहत कर रही है काम….।

व्यापारिक : अमेरिकन कंपनी फोर्ड भारत में वापसी करने जा रही है।उस समय उन्होंने भारत छोड़ने का कारण अत्यधिक आयात प्रतिबंधों के कारण उच्च उत्पादन लागत का हवाला दिया था। लगभग आधी सदी के बाद, वे फिर से चौथे सबसे बड़े ऑटो बाजार से विदा हो गए थे। ऑटोमोबाइल दिग्गज ने पिछले साल सितंबर में भारतीय बाजार से हटने की घोषणा की थी। आपकी फेवरेट कार कंपनी फोर्ड भारत में वापस आने की तैयारी कर रही है। अमेरिका की इस दिग्गज कार कंपनी का फोकस इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर होगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी चेन्नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज को यूज करने की प्लानिंग कर रही है। यह कार कंपनी साल 2021 में भारत से बाहर निकल गई थी। एक दूसरी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फोर्ड ने हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसे पॉपुलर मॉडल्स को टक्कर देने के लिए एक आकर्षक, आधुनिक मिडसाइज एसयूवी के लिए डिजाइन पेटेंट फाइल किये हैं। 

पेटेंट करायी डिजाइन :

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

हालिया फाइलिंग से संकेत मिलता है कि कंपनी ने अपनी आगामी Endeavour SUV के लिए ‘एवरेस्ट’ उपनाम के साथ डिजाईन को पेटेंट करा लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि फोर्ड अपने चेन्नई कारखाने के लिए कर्मचारियों की भर्ती भी कर रही है। इसके अलावा, फोर्ड ने भारत में “Mustang Mach-E” के ट्रेडमार्क को हासिल कर लिया है। इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह मर्सिडीज ईक्यूई, बीएमडब्ल्यू आईएक्स और ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन जैसी अन्य प्रीमियम इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टक्कर देने के लिए अपने इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को पेश कर सकती है। जब यह कंपनी अपने घाटे को लेकर भारत छोड़कर जा रह थी तब दो साल पहले सितंबर में फोर्ड इंडिया (Ford India) ने भारत से निकलने की घोषणा की थी। इसके बाद कंपनी ने अपने गुजरात प्लांट को टाटा के हाथों बेच दिया था। चेन्नई प्लांट अभी भी फोर्ड के पास ही है।

पहले चेन्नई यूनिट बेचने की थी तैयारी :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

इससे पहले, यह अमेरिकी ऑटो दिग्गज अपनी चेन्नई यूनिट को बेचने की योजना बना रही थी और कथित तौर पर उसी के लिए जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ चर्चा कर रही थी। लेकिन बाद में उसने उन योजनाओं को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला किया था। अब नई जानकारी के अनुसार फोर्ड भारत में वापसी कर रही है। दूसरी तरफ आपको बता दें की पूरी दुनिया में भारत अब सबसे बड़ा बाज़ार बनने की तरफ है।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y