महतारी वंदन में इस उम्र की महिलाओं का फॉर्म हुआ निरस्त, जो चूक गये है, उन्हें फिर मिलेगा मौका, जानें इस खबर में।

रायपुर : महतारी वंदन में कई महिलाओं के नाम नहीं आ पाये, कई के छूट गये। वही अब जिले में महतारी वंदन योजना के आवेदनों का सत्यापन और दावा-आपत्ति का निराकरण किया जा रहा है। रायपुर से सबसे अधिक 5,30,903 आवेदन जमा किए गए हैं। यहां से 208 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची का प्रकाशन एक मार्च को किया जायेगा। स्वीकृति पत्र पांच मार्च को जारी होगा। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली किस्त 1000 रुपए जारी होगी। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर यह योजना शुरू की गई है।

योजना में सामने आई यह जानकारी :

आवेदनों की जांच में अहम जानकारी सामने आई है हजारों ऐसी महिलाओं ने आवेदन कर दिया है जिनकी आयु अभी 21 वर्ष से कम है। वहीँ इसके अलावा कई महिलाओं के परित्यक्ता प्रमाण पत्र की जांच में भी सैकड़ों फर्जी मिले हैं। कई आवेदन दूसरे राज्यों के आधार कार्ड के साथ जमा किए गए है, जो कि इस योजना के लिये मान्य नहीं है। इसमें 25 तारीख तक दावा आपत्ति प्राप्त किया गया था। 29 फरवरी तक दावा आपत्ति निराकरण किया जायेगा।

1 मार्च तक पात्र महिलाओं की सूची भी जारी कर दी जाएगी। नियम यह है कि स्थानीय निवासी विवाहित महिला को सालाना 12000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जो कि 1000/- की प्रति माह की किस्तों के रूप में मिलेगी। इस योजना में आवेदन करने के लिए कम से कम उम्र 21 वर्ष होनी ही चाहिए, नाबालिग और अविवाहित इस हेतु अपात्र है। कई जगहों में अनोखे आवेदन सामने आये है, जिसमें पेंड्रा में योजना के लिए एक आवेदन ऐसा आया जो कि महिला का नहीं बल्कि पुरुष ने फार्म भरा था, जिसे निरस्त कर दिया गया है।

प्रदेश में 9 हजार से ज्यादा आपत्तियां :

ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना के तहत प्रथम चरण में करीब 70 लाख आवेदन जमा हुए थे। इसके लिए 21 से 25 फरवरी तक दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। प्रदेशभर से लगभग 9,424 आपत्तियां हैं, जिसका निराकरण किया जा रहा है। आपत्ति का निराकरण 26 से शुरू है, जो 29 फरवरी तक किया जायेगा। वहीँ कई फॉर्म ऑनलाईन नहीं हो पाये है, और कई में काफी त्रुटियाँ है।

फिर मिलेगा आवेदन करने का मौका :

गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी का कहना है कि आवेदनों के सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में राशि जारी की जाएगी। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत चलती रहेगी। इसमें महिला का आधार उसके बैंक खाते से जुड़ा हुआ होना चाहिये। इसमें बैंक खाते के बजाय आधार कार्ड के जरिये पैसा जमा होता है।