रायपुर : ज्यादा लाभ कमाने को लेकर व्यापारी लोगों की जान को भी जोखिम में डालने से नहीं चूकते। राजधानी में हर जगह आप जो भी सामान खरीद रहे है, पक्का नहीं है की वो असली हो। वहीँ रायपुर में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने आंखों के इंफेक्शन की नकली दवा बनाने और बेचने वालों पर बड़ी कार्यवाही की है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने रायपुर में नकली दवाओं के सप्लायर के साथ एक मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर भारी मात्रा में नकली आई ड्रॉप को जब्त किया है। इस आई ड्रॉप का क्या प्रभाव है, कहा नहीं जा सकता। वहीँ कई बार मेडिकल स्टोर में मिलने वाली दवाइयां हानिकारक भी हो सकती है।
खाद्य एवं औषधि विभाग ने नकली आई ड्रॉप जब्त की :
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
सहायक औषधि नियंत्रक बसंत कुमार कौशिक ने बताया कि तेलीबांधा स्थित छत्तीसगढ़ आई हॉस्पिटल के सांई मेडिकल स्टोर्स से नकली आई ड्रॉप बेची जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर टीम ने दबिश देकर मेडिकल स्टोर से नकली आई ड्रॉप को जब्त किया है। इसके बाद टीम ने नकली दवाइयों के सप्लायर शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां कार्यवाही कर भारी मात्रा में नकली आई ड्रॉप जब्त की है। मामले को लेकर औषधि विभाग अपनी कार्यवाही कर रहा है।
नकली प्रिंट मटेरियल छपवाता था :
सहायक औषधि नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि छापे के दौरान शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों से भारी मात्रा में प्रिंट मटेरियल जब्त किया गया है। शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स का संचालक पंडरी के एआर प्रिंटर्स से नकली प्रिंट मटेरियल छपवाता था और दूसरी कंपनी की आई ड्रॉप्स पर चिपकाकर बिक्री करता था। उस दवाई का प्रभाव क्या है यह जांच करने पर सामने आयेगा।
नकली दवा के कारोबार में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना :
गीत संगीत और भजनों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
इस मामले में नकली दवाओं की बिक्री के कारोबार में संलिप्त सप्लायर के खिलाफ कार्यवाही जारी है। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि नकली दवाओं के कारोबार में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे कई मामले सामने आये है, यह कोई पहला मामला नहीं है।



