पेट्रोल भरवाने रुके युवक से चोरों ने पांच लाख की लूट की, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात।

 इंदौर(म.प्र.): छोटी ग्वालटोली स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने एक युवक से पांच लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित बैग में पांच लाख रुपये लेकर जा रहा था। पंप पर वह गाड़ी में पेट्रोल भरवाने रुका था। घटना वहां लगे सीसीटीवी  कैमरे में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना बुधवार रात की है।

लिम्बोदी निवासी सुनील शर्मा एक कारोबारी को पांच लाख रुपये देने जा रहा था। उसने रुपये एक्टिवा की डिक्की में रखे थे। छोटी ग्वाल टोली में वह पंप पर गाड़ी में पेट्रोल भरवाने रुका। पेट्रोल भरवाने के बाद वह डिक्की  बंद कर रहा था, इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार युवक बैग लेकर भाग गए। सुनील ने बैग बदमाशों से बैग छीनने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पुलिस कर रही जांच

लूट की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश कर रही है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs