दिल्ली : सरकार ने बताया है कि तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 8.4% की दर से हुई है। इकोनॉमी के ये आंकड़े पूर्वानुमान से कहीं ज्यादा है। देश में मैन्युफैक्चरिंग एक्टिविटीज और सरकारी खर्च में तेजी के चलते GDP की रफ़्तार और तेज हुई है ।सरकार ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में जीडीपी के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जो इस बात की गवाही दे रहे है कि भारतीय अर्थव्यवस्था तूफानी तेजी से आगे बढ़ रही है, दरअसल सरकार ने बताया है की तीसरी तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 8.4% की दर से हुई है । ये आंकड़े पूर्वानुमान से ज्यादा है। मैन्युफैक्चरिंग और सरकारी खर्च में बढ़ोतरी के बाद जीडीपी की रफ्तार में गति आई है।
भारतीय अर्थव्यवस्था फॉस्ट लेन में
वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के दौरान 40.35 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर जीडीपी मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 43.72 लाख करोड़ रुपये रहा है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट 11.6 फीसदी और कंट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 9.5 फीसदी रहा है जिसके जीडीपी 8.4 फीसदी रहा है. मौजूदा वित्त वर्ष 2023-24 का दूसरा एडवांस अनुमान जारी करते हुए एनएसओ ने कहा कि इस फाइनेंशियल ईयर में जीडीपी 7.6 फीसदी रहने का अनुमान है जो कि 2022-23 में 7 फीसदी रही थी. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के डेटा के मुताबिक रियल जीडीपी मौजूदा वित्त वर्ष में 172.90 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जो 2022-23 में 160.71 लाख करोड़ रुपये रहा था।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने भरा जोश
NSO की ओर से जारी आंकड़े में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023 – 24 की तीसरी में कृषि क्षेत्र का विकास दर 3.8 फीसदी रहा है जो 2022-23 की तीसरी तिमाही में 6.7 फीसदी रहा था। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट 10.6 फीसदी रहा है जो बीते वर्ष की तीसरी तिमाही में -0.2 फीसदी रहा था। कंस्ट्रक्शन सेक्टर का ग्रोथ रेट 10.4 फीसदी रहा है जो बीते वित्त वर्ष के समान तिमाही में 15.5 फीसदी रहा था। ट्रेड, होटल, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्टिंग से जड़ी सेवाओं का ग्रोथ रेट 7.4 फीसदी रहा जो पहले 15.1 फीसदी रहा था। फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज का ग्रोथ रेट 9.2 फीसदी रहा जो बीते वर्ष समान तिमाही में 15.4 फीसदी रहा था। इलेक्ट्रिसिटी, गैस और वॉटर सप्लाई और दूसरी यूटिलिटी सर्विसेज का ग्रोथ रेट मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 4.1 फीसदी रहा है जो बीते वर्ष समान अवधि में भी 4.1 फीसदी रहा था।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs



