रायपुर : महतारी वंदन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है, वहीँ जरुरी कागजात जमा ना होने अथवा अन्य कारणों से हितग्राही वंचित हो सकता है, वहीँ कुछ महिलाओं के फॉर्म पहले ही निरस्त हो चुके है। वहीँ जिनके फॉर्म पूरे सही तरीके से जमा कर दिये गये है, उन्हें भी दिक्कत आने की सम्भावना है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। यह योजना अब एक मार्च से लागू हो जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष और उससे ऊपर की आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को इसका लाभ दिया जायेगा। प्रदेश की समस्त पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जाने का प्रावधान है।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
प्रथम चरण में 70 लाख से अधिक आवेदन जमा हुए है। इसके लिए 21 से 25 फरवरी तक दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। प्रदेशभर से 14 हजार से ज्यादा दावा आपत्तियांं आई हैं, इसके निराकरण के लिए अंतिम दिन गुरूवार को देर शाम तक अधिकारी जुटे हुए थे। आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू की गई थी। अब इस मामले में जो अंतिम लिस्ट जारी होने वाली है, उन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा, वहीँ जो इससे वंचित हो जायेंगे, उनके लिये इस योजना के दुबारा फॉर्म भरे जायेंगे। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली किस्त जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेशभर में रायपुर से सबसे अधिक 5,30,903 आवेदन जमा किए गए हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आवेदनों के सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी मतलब सीधे खाते में हस्तांतरण के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में राशि जारी की जाएगी। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी।
पहली किस्त से महिलायें हो सकती है वंचित :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
जैसे बैंक से पैसा से निकालने के लिये आजकल चॉइस केंद्र में आधार से लिंक खाते के जरिये अंगूठा लगाकर पैसा निकाला जाता है, वैसे ही यह तब संभव है, जब आपके खाते में आधार कार्ड लिंक हो, इस तकनीक के जरिये सरकार आपके खाते में पैसा आधार कार्ड के जरिये ही भेजती है, आपने खाता खुलवाते समय आधार कार्ड जरुर दिया होगा, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है की वो आपके आधार से भी लिंक हो। इस जांचने के लिये आधार कार्ड की वेबसाईट पर चेक करें या भीम एप से आधार के जरिये एक रूपये भेजकर देखें। इसी तरह से महतारी वंदन के लिए आवेदन करने वाली लाखों महिलाओं के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं है, जिससे राशि ट्रांसफर करने में दिककत आ सकती है। रायपुर जिले में ही डेढ़ लाख महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हुए हैं। आधार से खाते लिंक नहीं होने से महिलाएं पहली किस्त से वंचित हो सकती हैं।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y



