बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के पहले दहशतगर्दी फैलाने वाले नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता की हत्या कर दी है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियोंं को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, नक्सलियों से हमारी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर है। उनके मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीँ मुख्यमंत्री ने भाजपा नेता की हत्या पर दुख जताया है।
दरअसल संदिग्ध नक्सलियों ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की हत्या कर दी है। पुलिस के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह से लौटते समय उनपर संदिग्ध नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। यह सूचना जैसे ही मुख्यमंत्री के पास पहुंची उन्होंने दुःख जताया और नक्सलियों के प्रति आक्रोशित हो गये।
शादी समारोह में हुए थे शामिल :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध नक्सलियों ने जनपद पंचायत के सदस्य तिरूपति कटला की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तोयनार गांव में रात करीब आठ बजे हुई जब कटला एक शादी में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जब कटला समारोह से बाहर निकले तब नक्सलियों ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया घटना के बाद उन्हें बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सीएम ने इस घटना के बाद एक्स हैंडल पर शोक संदेश में कहा है कि नक्सलियों की कायराना हरकत से बीजापुर के भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक एवं जनपद सदस्य तिरुपति कटला जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
एक साल में 7वें भाजपा नेता की हत्या :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
पिछले एक साल में राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा किसी भाजपा नेता की यह सातवीं हत्या है। पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव से पहले, भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उपाध्यक्ष रतन दुबे की जिले के झाराघाटी थाना क्षेत्र के एक बाजार में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। दुबे तब चुनाव प्रचार कर रहे थे। पिछले वर्ष 20 अक्टूबर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सरखेड़ा गांव में संदिग्ध माओवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता बिरजू ताराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जून में बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक स्थानीय भाजपा नेता की हत्या कर दी थी। पिछले साल ही फरवरी में बस्तर संभाग में अलग-अलग स्थानों पर इसी तरह की घटनाओं में तीन भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी। पिछली कांग्रेस सरकार में विपक्ष में रही भाजपा ने इन हत्याओं को “लक्षित” हत्याएं करार दिया था और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। लेकिन इस मामले में तत्कालीन सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की।
चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं में भय पैदा करने नक्सली कर रहे ऐसी घटनाएं :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, बीजापुर में जो हत्या हुई है वह कायराना है। भाजपा के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव के माहौल में भाजपा के कार्यकर्ताओं में भय पैदा करने के लिए यह सारी घटनाएं की जा रही हैं। यह बिल्कुल गलत है। यह सिर्फ भाजपा नेताओं पर टारगेट किलिंग है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs



