अगले दो दिनों तक धुआंधार बारिश की चेतावनी, फिर बदलेगा मौसम, ऐसे रहेंगे हालात….।

मौसम : मौसम लगातार अस्थिर बना हुआ है, जहाँ कल दिनभर मौसम ग्राम रहा वहीँ रात ठंडी रही। प्रदेश में अब फिर से एक बार मौसम बदल सकता है। तीन अलग- अलग सिस्टम के कारण शनिवार से दो दिनों तक कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। वर्षा का मुख्य केंद्र उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा। राजधानी में मौसम साफ़ रहने के संकेत है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में शनिवार को एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे, वज्रपात, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राजधानी में मौसम स्थिर रहेगा।

महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात के रूप में उत्तर पश्चिमी अफगानिस्तान तथा उसके आसपास, 3.8 किलोमीटर से 12.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अलावा एक द्रोणिका ऊपरी हवा में बने चक्रीय चक्रवात से उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक 3.5 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। एक प्रेरित ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके लगे पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। यह सब जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

दिन का पारा 36 डिग्री के पार :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

मार्च माह के पहले दिन ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं, गर्मी लगातार बढ़ रही है। रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में पहले दिन ही दिन का पारा 36.1 डिग्री दर्ज किया गया है। अभी से ही दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री और रात का सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। उत्तरी क्षेत्र को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

मार्च से ही तपाएगी गर्मी :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

इस बार मार्च से ही गर्मी तेज पड़ने लगेगी। इस साल ज्यादा गर्मी ज्यादा, ठंड और ज्यादा बारिश होने की संभावना है। तीनों मौसम काफी ज्यादा रहेंगे। मौसम विभाग ने मार्च-अप्रैल-मई माह के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक प्रदेश में अधिकतम, न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की सम्भावना है। वर्षा सामान्य से अधिक तकरीबन 117 प्रतिशत रहेगा।

जिला – अधिकतम – न्यूनतम तापमान :

रायपुर – 36.1 – 20.2

बिलासपुर – 34.4 – 17.4

पेण्ड्रारोड – 32.2 – 14.6

अंबिकापुर – 30.8 – 12.0

जगदलपुर – 35.0 -17.4

दुर्ग – 36.4 – 17.6

राजनांदगांव – 36.5 – 19.5

इस बार गर्मी भी ज्यादा होने की सम्भावना है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw