मौसम को लेकर असमंजस, बादलों के बीच तापमान 34 डिग्री के पार, इस क्षेत्र में बारिश की संभावना, ये है मौसम की ताजा जानकारी….।

रायपुर : मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल आने के बाद भी गर्मी अपना असर दिखा रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के पार हो गया। हालांकि छत्‍तीसगढ़ के कुछ हिस्‍सों में मौसम करवट लेगा। अगले एक-दो दिन प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम में अचानक हलकी बूंदा-बांदी की सम्भावना भी बन रही है।

मार्च के महीने में रायपुर शहर का तापमान सामान्यतः 40 डिग्री के आसपास पहुंच जाता है। इस बार गर्मी के तेवर इससे अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च महीने में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय रहेगा। कई क्षेत्रों में इसके प्रभाव से बारिश भी होगी, मगर इसका असर बढ़ते तापमान पर नहीं होगा। तापमान में कोई कमी आने की सम्भावना नहीं है। शनिवार को विक्षोभ के असर से रायपुर समेत राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्से में बादल छाए रहे। शाम होने के बाद कुछ एक हिस्सों में बूंदाबादी हुई, जो मौसम विभाग के आंकड़ों में दर्ज नहीं हो पाई।

ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इसी तरह की स्थिति रविवार को भी बने रहने की संभावना है। अभी राज्य में आने वाली हवा की दिशा दक्षिण है, जिसमें काफी मात्रा में नमी है और इसके प्रभाव से रात का तापमान नीचे नहीं हो पा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबके कम तापमान 13.5 डिग्री अंबिकापुर का दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक 36.6 तापमान राजनांदगांव का पहुंचा, रायपुर का पारा 34.3 डिग्री दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर मौसम में बादलों के साथ तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।

गीत संगीत और भजनों के लियेसब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/