रायपुर : शादी समारोह में पता नहीं चल पाता की कौन किस तरफ का मेहमान है, मेहमान है भी या नहीं? वहीँ कई बार लोग शादी में खाना खाने के लिये मेहमान बनकर आ जाते है। इसी स्थिति का फायदा कभी-कभी बदमाश भी उठा लेते है। ऐसे ही एक बदमाश युवती ने घटना को अंजाम दे दिया। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के माना कैंप क्षेत्र में स्थित जैनम मानस भवन में बेटी की शादी समारोह से कपड़ा कारोबारी कमल जैन का 1.90 लाख रुपये से भरा बैग किसी ने पार कर दिया। शिकायत पर पुलिस चोरी का केस दर्ज कर जांच कर रही है। अब इस मामले चौकाने वाला मामला सामने आया है।
माना कैंप पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार टैगोरनगर निवासी कमल जैन (58) की झारखंड के जमशेदपुर में कपड़े का व्यापार है। बेटी की शादी कराने 29 फरवरी की सुबह वे जैनम मानस भवन में सपरिवार आए थे। एक मार्च की दोपहर 3.30 बजे शादी समारोह की पार्टी चल रही थी। सब कुछ ठीक ठाक था।
इसी बीच स्टेज में पूरे परिवार का फोटो सेशन हो रहा था। कमल और उनके छोटे भाई दोनों स्टेज पर खड़े थे। भाई ने अपने हाथ में रुपये से भरा एक लेदर बैग रखा था। फोटो सेशन के दौरान भाई ने उस बैग को सोफा में रख दिया। फोटो शूट कराने के बाद जब बैग लेने गए तो वह गायब था। बैग गायब होने को लेकर वो काफी परेशान हो गये।
गीत संगीत और भजनों के लियेसब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
बैग में 1.90 लाख रुपये नकद और समारोह में आए मेहमानों द्वारा गिफ्ट के तौर पर दिए गए लिफाफे थे। लिफाफे में कितनी रकम थी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है। चोरों की तलाश करने के लिए पुलिस ने शादी भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो फुटेज में कुछ युवतियां बैग उठाते हुए दिखाई दीं। पुलिस का दावा है कि पार्टी में शामिल होने के बहाने महिला चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। अब इस घटना के बाद शादी के बीच परिजन परेशानी में पड़ गये। मामले को लेकर पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।
ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/



