छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं ने अपने नाम के आगे लिखा मोदी का परिवार, जानिये क्या है माजरा?

रायपुर: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा परिवार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने नया कैंपेन शुरू किया है। लालू यादव की टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी ने मोदी का परिवार नाम का कैंपेन शुरू किया है।

दरअसल, रविवार को पटना में आयोजित इंडि. गठबंधन की जन विश्वास महारैली में जनसभा को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवारवाद वाली टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा था कि उनकी कोई संतान नहीं है। वो पत्नी के साथ नहीं रहते। कैसे जानेंगे कि परिवार क्या होता है? भाजपा ने इसी टिप्पणी के विरोध में कैंपेन शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर लालू यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी आक्रामक मोड में आ गई है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा ने नेताओं अपना विरोध दर्ज करवाया है। पार्टी के नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने एक्स हैंडल्स पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ शब्द शामिल किया है। छत्तीसगढ़ में जिन नेताओं ने एक्स हैंडल्स पर नाम के आगे मोदी का परिवार शब्द जोड़ा है, उनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री रामविचार नेताम, विधायक संपत अग्रवाल सहित कई नेता नाम शामिल है। विपक्षी नेताओं की चूक ही नरेन्द्र मोदी का हथियार बन जाता है।

पिछले चुनाव में चलाया था मै भी चौकीदार कैंपेन :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

गौरतलब है कि ठीक ऐसा ही कैंपेन भाजपा ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी चलाया था। तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया प्रोफाईल पर मैं भी चौकीदार शब्द जोड़ लिया था। उस समय भी इस मामले ने काफी तुल पकड़ लिया था।