मसीही समाज के लोगों ने की गुंडागर्दी, धर्मांतरण का विरोध करने पर बजरंग दल के लोगों पर किया अचानक पथराव। यहाँ का है मामला….।

दुर्ग/भिलाई : राज्य में लगातार धर्मांतरण के बेतहाशा मामले सामने आ रहे है, इन पर कोई लगाम नहीं है, गरीब लोगों को लालच से धर्मान्तरित करके उनका हिन्दू धर्म के विरोध में मानसिक परिवर्तित किया जा रहा है। वहीँ इस मुद्दे पर रायपुर नाका स्थित ओड़िया बस्ती दुर्ग में रविवार को मसीह समाज के लोग सभा आयोजित करके इसी काम को अंजाम दे रहे थे, जब इस मामले की जानकारी बजरंग दल के लोगों को मिली तो वो अपना विरोध करने पहुँच गये, जिसको लेकर मसीही समाज के लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर जमकर पत्थर बरसाये। जवाब में बजरंग दल के कार्यकता भी धर्मांतरण को लेकर उनसे भिड़ गये। बजरंग दल के लोगों ने उनका शांतिपूर्ण विरोध किया था लेकिन वो आक्रोशित हो गये, इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई, सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए 200 से अधिक पुलिस बल बुलाना पड़ा। मौके पर पुलिस बल ने दोनों पक्षों को समझाईश दी।

जब पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही का भरोसा दिया गया तब जाकर मामला शांत हुआ। शहर एएसपी अभिषेक कुमार झा ने बताया कि मोहन नगर थाना अंर्तगत रायपुर नाका स्थित एक मसीही भवन में रविवार को सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को प्रेयर कराया जा रहा था। तभी वहां बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चर्च में धर्मांतरण कराया जा रहा है। धर्म परिवर्तन करने के लिए गरीब लोगों को लालच दिया जा रहा है और उनका ब्रेन वास किया जा रहा है।

पत्थरबाजी के बाद भड़के बजरंग दल के कार्यकर्ता :

ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

प्राप्त जानकारी के अनुसार विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मसीही भवन के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाना शुरू कर दिया। यह देख मसीही समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने बजरंगियों पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। इससे बजरंग दल के कार्यकर्ता भी उग्र हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और झूमा झटकी हुई। पत्थरबाजी में बजरंग दल के कार्यकताओं को काफी ज्यादा चोट आई है। मामला सुलझाने पहुंची पुलिस जवानों की टीम को भी चोटें आई है। मामले को लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

गीत संगीत और भजनों के लियेसब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/