रायपुर : गंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने टीवी में आपराधिक कार्यक्रम देखकर अपने ही मकान मालकिन को फोन कर फिरौती की मांग कर डाली। पैसे नहीं देने पर दोनों बच्चों को मार देने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फिरौती मांगने वाले युवक तरुण चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पति की मौत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ रह रही महिला पर किराएदार की ही बुरी नजर थी। फाफाडीह में रहने वाली सीमा के पति का जनवरी 2024 में देहांत हो गया था। इसके बाद से वह अपने दो बच्चों के साथ रह रही है। मकान के एक हिस्से में उनका किराएदार तरुण चौहान भी अपनी पत्नी के साथ रहता था। किराएदार बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। वह आधी रात को महिला को फोन करके ढाई लाख रुपए वीआईपी रोड में छोड़ने की मांग करता था। मामले की जानकारी महिला ने रिश्तेदारों को दी। इसके बाद थाने में शिकायत की। पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी को ढूंढ निकाला। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी पीली बिल्डिंग गली में सीमा सिरके के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। महिला के परिवार का रहन-सहन देख तरुण ने पैसा वसूलने की योजना बनाई। यह सारा कुछ उसने टीवी और मोबाईल में आने वाले क्राइम सीरियल देखकर पूरी प्लानिंग की। इसके बाद तरुण ने महिला को उनके दोनों बच्चों का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देकर फिरौती के लिए फोन किया। फोन कर कहा कि बच्चों की सलामती चाहती हो तो वीआइपी रोड के पास ढाई लाख रुपये छोड़ दो, ऐसा नहीं करने पर बच्चों को जान से मार देने की धमकी दे दी।
पहले लगा ठगों का फोन है :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
दरअसल इन दिनों ठग भी बच्चों अपहरण करने सहित अन्य माध्यमों से फोन कर ठगी कर रहे हैं। ऐसे में जब महिला के पास फोन गया तो वह पहले फोन काल को फर्जी समझी, लेकिन दूसरी बार आया तो वह गंभीर हो गई। और थाने में इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। घटना के बाद आरोपी ने क्राइम सीरियल देखकर पुलिस से बचने की योजना भी तैयार कर रखी थी। दो बार फोन करने के बाद सिम निकाल कर फेंक दी। उसे पता था कि पुलिस उस तक नंबर के आधार पर पहुंच जाएगी।
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
आरोपी ने अपनी सारंगढ़ में रहने वाली बुआ की मोबाईल के सिम से महिला को फिरौती के लिए फोन किया था। इसके बाद सिम को तोड़कर फेंक दिया। पुलिस ने सिम की जानकारी निकाली तो पता चला कि सारंगढ़ निवासी महिला के नाम से सिम है। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से सारंगढ़ के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी के रिश्तेदार सारंगढ़ में रहते हैं। पुलिस ने जब वहां पहुंचकर महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि तरूण उसका सिम लिया था। जिसके बाद पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर आरोपी को पकड़ा। तरुण ने अपनी बुआ के नाम से खरीदे गए सिम नंबर का इस्तेमाल किया था। इस नंबर से ही वह पीड़ित महिला को धमकी दे रहा था। पुलिस ने तरुण के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी पेशे से मैकेनिक है।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs



