दुमका (झारखण्ड) : शुक्रवार 2 मार्च को झारखंड के दुमका में कुछ ऐसा हुआ, जिससे पूरा देश शर्मसार हो गया, भारतीयों सर शर्म से झुक गया। हमारे यहां अतिथियों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन यहां कुछ ऐसा हो गया, जिसने हमारी इस मान्यता पर ही सवालिया निशान लगा दिए। दरअसल दुमका के कुंजी गांव में स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप हुआ और उसके पति के साथ मारपीट की गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पति बांग्लादेश होते हुए झारखंड के दुमका पहुंचे थे। रात होने पर पति के साथ एक खेत में टेंट लगाकर आराम कर थी तभी उसके साथ भयानक वारदात हो गई। महिला ने बताया कि शुक्रवार को शाम के 7 बजे के करीब दोनों पति-पत्नी टेंट में थे, तभी बाहर से आवाज सुनाई दी। देखा तो दो लोग फोन पर बात कर रहे थे। हमें लगा कि यह सामान्य है। लेकिन इसके बाद वहां और लोग भी आ गए।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
पीड़ित महिला ने बताया कि उन दो लोगों के फ़ोन करने के थोड़ी देर के बाद 5 लोग 2 बाईक से आए। सभी टेंट में घुस गए। इस दौरान तीन लोगों ने मेरे पति को पकड़ा, उनके हाथ बांध दिए और उनसे मारपीट की। इस दौरान चार लोग मुझे टेंट से बाहर ले आये। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और बारी-बारी से बलात्कार किया। महिला ने बताया कि यह घटना शाम 7 से रात 10 बजे के दौरान अंजाम दी गई और सभी आरोपी नशे में धुत थे। वो बिलकुल भी होश में नहीं थे।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने महिला के साथ बलात्कार और मारपीट के बाद लूटपाट भी की। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद उनके पति की स्मार्टवॉच, हीरे की अंगूठी, पर्स, ब्लूटूथ डिवाइस, स्पेन बैंक का क्रेडिट कार्ड, बांग्लादेशी सिक्के, 11 हजार भारतीय रुपए और 300 अमेरिकी डॉलर लूट लिए।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स द्वारा भारत विरोधी टिप्पणियां की जा रही हैं :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
अब इस मामले को लेकर झारखंड में स्पैनिश महिला से गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। खुद झारखंड हाईकोर्ट ने भी इस घटना की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई यूजर्स द्वारा भारत विरोधी टिप्पणियां की जा रही हैं। लोग भारत में आने वाले पर्यटकों को हिदायत दे रहे हैं। ऐसे में अब खुद पीड़िता स्पैनिश महिला ने आकर भारत का बचाव किया है और नकारात्मकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है।
स्पैनिश महिला ने कहा बकवास मत करो कि…
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है : https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
पीड़ित महिला ने लिखा है : “हमने बहुत सी बेतुकी टिप्पणियां पढ़ी हैं, जिनमें कहा गया है कि हमने भारत आकर यह अपने ऊपर ले लिया, हमें कुछ नहीं हुआ आदि। हमारा मतलब है कि यह किसी के साथ भी हो सकता है। आपकी बेटी, बहन या आपकी मां के साथ और दुनिया के किसी भी देश में घटना घट सकती है। कोई भी स्वतंत्र नहीं है, ऐसा स्पेन, ब्राजील और अमेरिका में पहले भी कई बार हो चुका है। तो यह बकवास मत करो कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम भारत में हैं। ये तो अचानक घटना हो गई।
ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है :
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
पीड़ित महिला ने आगे लिखा है- “ऐसा किसी भी यात्री, किसी के साथ भी हो सकता है। हमने 66 देशों में डेरा डाला है, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान… कई देश जिन्हें “खतरनाक” माना जाता है और हमें कभी कोई समस्या नहीं हुई। हमें केवल स्पेन में, बार्सिलोना में लूटा गया था। इस तरह यह यूरोप की तुलना में अधिक सुरक्षित है, हम अपनी चीजें मोटरसाइकिल, फोन पर छोड़ देते हैं, हम खाने के लिए बाहर जाते हैं और कोई भी कुछ भी नहीं छूता है। उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। हम चाहते हैं कि न केवल हमारे लिए बल्कि उन सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए भी न्याय किया जाए जो इससे गुजर चुकी हैं। हम इस गंदगी के डर से घर में रहना और छुपना बंद नहीं करेंगे।
क्या है पूरा मामला? :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार को विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की तलाश जारी है। दुमका प्रशासन ने सोमवार को सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पति को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक सौंपा है। इस घटना से देश के लोगों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।