बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से दिल को दहला देने वाली बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। खबरों के अनुसार दोनों एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इधर, घटना के बाद जीजा-साले की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक ही दिन हुई थी। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है।
दोनों शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।वापसी के समय उनकी बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी।जोरदार टक्कर के कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद दोनों के परिवारों में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की शादी एक ही दिन हुई थी। बलौदाबाजार के गिर्रा और कुसमी गांव के बीच ये दर्दनाक हादसा हुआ. इस भीषण सड़क हादसे में जीजा नरेंद्र यादव और साले सुनील कुमार यादव की मौत हुई है। दोनों बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में गए थे। आधी रात को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पलारी थाना प्रभारी ने हादसे की जानकारी दी है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
पुलिस द्वारा जानकारी दी गयी ”बीती रात लगभग साढ़े बारह बजे के आसपास सड़क दुर्घटना हुई है। मृतक सुनील और नरेंद्र यादव रिश्ते में जीजा साला है।मौके पर कार के टुकड़े मिले हैं।इससे साफ है कि कार ने ठोकर मारी है।जिसका जल्द पता लगा लिया जाएगा।” सूचना के बाद पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद दोनों परिवारों को इस दुखद घटना की जानकारी दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के घरों में मातम पसर गया।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
इधर पलारी थाना पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



