जीवन देने वाली माँ की बेटे ने छीन ली ज़िन्दगी, हत्या कर शव पानी टंकी में छिपाया,जानें क्या है मामला….।

मनेंद्रगढ़ : पोड़ी थाना इलाके में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या गला दबाकर कर दी। मां की हत्या करने के बाद नशेड़ी बेटे ने शव को पानी की टंकी में छिपा दिया।घरवालों ने जब आरोपी से पूछा कि मां कहां गई है तो उसने कहा कि वो जरुरी कागजात लेकर घर से निकली है। परिवार वालों को लगा कि शाम तक लौट आएगी। जब दो दिन हो गए और लापता महिला नहीं लौटी तब घरवालों ने तलाश शुरु की। महिला की खोजबीन के दौरान घर में बंद पड़े एक कमरे से महिला की लाश मिली।महिला की हत्या कर लाश को पानी की टंकी में छुपाकर रख दिया गया था। परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे पर आरोप है कि वो नशे का आदि है और आए दिन घर में नशे और पैसे के लिए विवाद करता रहता था।

बेटे ने मां की हत्या कर पानी की टंकी में छिपाया शव :

 मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि सोनमति कुर्रे दो दिनों से घर से लापता थी। महिला का पति भजनलाल भी किसी काम से बैकुंठपुर गया हुआ था। भजनलाल जब घर वापस आया तो सोनमती की तलाश शुरु हुई। परिवार वालों ने आरोपी बेटे से भी पूछताछ की। बेटे ने बताया कि मां सोनमती घर के कागजात और जरुरी दस्तावेज लेकर कहीं चली गई है। परीजनों को उसकी बात पर शक हुआ। परिजनों ने घर में बंद पड़े एक कमरे को खोला। कमरा खोलते ही तेज बदबू फैल गई। लोगों ने जब घर के भीतर पानी की टंकी को खोला तो देखा कि लापता महिला का शव उसमें पड़ा है। परिवार वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

अर्जेश कुर्रे अपने कमरे में नहीं सो रहे थे। हमने पूछा कि दादी कहां है क्या आप जानते हैं। तब उन्होने कहा कि मुझे नहीं पता है। हम लोगों ने उनके कमरे का दरवाजा जबरन खुलवाया तब देखा कि कमरे से तेज बदबू आ रही है। दादी की हत्या कर इन्होने कमरे में रखे पानी की टंकी में छिपा दिया था। – नंदनी, मृतक की नातिन

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।नशे के चक्कर में वो बहन और बहनोई से भी विवाद कर चुका था। जब हमलोग खोजबीन किए तो पानी की टंकी से डेड बॉडी मिली। पूरा परिवार इस घटना से दुखी है। – दूबराज, मृतक के परिजन

नशे का आदि था आरोपी: 

परिवार वालों का कहना है कि आरोपी अर्जेश कुर्रे नशे का आदि था। आए दिन नशे और पैसे को लेकर घर में विवाद करता रहता था। नशे के चलते उसकी पत्नी भी उसे दस साल पहले छोड़कर चली गई थी। आरोपी के चार बच्चे भी हैं। अर्जेश के पिता भजनलाल एसईसीएल से रिटायर्ड हैं। पेंशन के पैसे ही उनका परिवार चलता है। अर्जेश लगातार नशे के लिए घर से पैसे की मांग करता रहता था।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y