रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत में सबसे बड़ा योगदान महिलाओं का माना जा सकता है, उसमें भी महिलाओं को भाजपा से जोड़ने के लिये सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान महतारी वंदन योजना का है। विष्णुदेव साय सरकार की इस महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को जारी होने वाली राशि सात मार्च को जारी नहीं होगी। अब यह राशि 10 या 11 मार्च को जारी हो सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से योजना की लाभार्थी महिलाओं को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। लाभार्थियों को पहली किश्त को लेकर काफी उत्सुकता है। यह महिला सशक्तिकरण की तरफ बहुत बड़ा कदम भी माना जा रहा है।
हालांकि इससे पहले सोमवार को राजिम कुंभ कल्प में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया। हम उसे पूरा करने के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं और प्रयास जारी रखे हुये है। महतारी वंदन योजना का लाभ जल्द मिलना शुरू होगा। इस हेतु पात्र विवाहित महिलाएं आगे भी फार्म भरकर महतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी। वर्तमान में लाखों महिलाओं का खाता आधार से लिंक नहीं है, जिसके कारण उन्हें इस सुविधा को पाने में दिक्कत हो सकती है, आपका खाता आधार से लिंक है अथवा नहीं चेक करने के लिये इस लिंक पर जाकर आधार लॉग इन में चेक करें – https://myaadhaar.uidai.gov.in/bank-seeding-status, इस लिंक पर आपके खाते की जानकारी मिल जायेगी।
क्या है महतारी वंदन योजना :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक मार्च से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता दी जायेगी। इससे 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।



