कमरे में मिला युवक का शव,भाइयों के बीच हुई थी लड़ाई, शव पर चोट के गहरे निशान, हत्या की आशंका।

जांजगीर-चांपा : ग्राम सिवनी में दो दिन पहले संतोष बरेठ का शव घर में संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक शराब पीने का आदी था, जिसे लेकर रोजाना घर में दोनों भाइयों के बीच झगडे होते रहते थे, शव पर चोट के गहरे निशान भी थे जिससे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। घटना सोमवार की रात्रि 8.30 बजे की है। घटना के पूर्व भाई के साथ उसका विवाद हुआ था और वह घर से फरार है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस हत्या का मामला दर्ज करने की बात कह रही है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पुलिस के अनुसार सिवनी निवासी सुशीला बाई के तीन बेटे शिव, सुरेश और संतोष बरेठ हैं। शिव और सुरेश जम्मू- कश्मीर में रहकर मजदूरी करते हैं। छोटा बेटा संतोष यहीं घर पर था। कुछ दिनों पहले मंझला बेटा सुरेश भी घर आया हुआ था। संतोष को शराब पीने की लत थी और वो अक्सर नशे में ही घर भी आता था। इसे लेकर रोजाना दोनों भाइयों के बीच लड़ाई होती थी।

सोमवार की शाम करीब 4 बजे संतोष नशे में धुत घर पहुंचा। इससे नाराज सुरेश ने उसे टोका, तो विवाद बढ़ने लगा। मां ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों शांत नहीं हुए। इसके बाद वो घर से निकल गई और चौक के पास आकर बैठी रही। रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह घर लौटी तो देखा कि छोटा बेटा कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था। कई बार आवाज लगाने पर भी वह कोई जवाब नहीं दिया। सुशीला बाई ने घर के आसपास के लोगों को बुलाया। जांच करने पर पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल लाया गया। शव को मर्चुरी में रखा गया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंपा गया। एसआई दिलीप सिंह ने बताया कि संतोष बरेठ और उसके मंझले भाई सुरेश के बीच विवाद हुआ था। संतोष बरेठ का शव संदिग्ध हालत मेंघर में मिला था और शरीर पर चोट के निशान भी थे। जिस पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। संतोष बरेठ शराब पीने का आदि था। जिसके कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs