आयुष्मान कार्ड बन रहा मोबाईल से, फिर भी लोग बनवाने में नहीं ले रहे रूचि।

रायपुर : आयुष्मान कार्ड सरकार द्वारा देश के हर नागरिक के लिये लाया गया है, जिससे वह 50 हजार रूपये से लेकर 5 लाख तक का अपना मुफ्त उपचार करवा सके। इलाज के लिए अस्पतालों में पचास हजार से लेकर पांच लाख तक नि:शुल्क इलाज की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने का लक्ष्य अभी भी काफी दूर है। जबकि कार्ड बनवाने के लिए मोबाईल पर भी सुविधा है, इसके बावजूद लोग दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। अकेले रायपुर जिले में चार लाख से अधिक लोगों ने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है। शिविरों के जरिये कई लोग बनवा चुके है। शासन द्वारा मोबाईल पर आयुष्मान कार्ड बनाने सुविधा प्रदान की गई है, मगर इसकी प्रक्रिया इतनी लंबी और जटिल है कि लोग इसमें उलझकर रहे हैं। साथ ही आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा अस्पतालों में भी दी जा रही है, मगर इसके लिए लोगों को वहां मरीज बनकर जाना पड़ता है, जो कि सभी के लिये संभव नहीं है। 

वहीँ च्वाइस सेंटर में भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा है, कुछ समय से महतारी वंदन योजना सहित अन्य कार्यों की वजह से आयुष्मान कार्ड बनाने के काम को एक किनारे कर दिया गया है। राज्य में अभी भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाने वालों की संख्या साठ लाख से अधिक है और रायपुर जिले में भी चार लाख लोगों का कार्ड बनना अभी बाकी है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की काफी संख्या अधिक है, जबकि उनके पास च्वाइस सेंटर, अस्पताल के साथ आधुनिक मोबाईल की सुविधा भी है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अभी एपीएल कार्ड वालों को पचास हजार और बीपीएल कार्ड वालों को पांच लाख रुपए तक उपचार की सुविधा दी जाती है। वहीँ कई लोग इसका लाभ भी उठा रहे और कई लोग इसमें रूचि भी नहीं दिखा रहे है।

लंबित भुगतान भी कारण :

आयुष्मान योजना के तहत किए गए उपचार की लंबित राशि भी आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाने की एक वजह है। सरकारी अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में भी आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। कई बार भुगतान नहीं होने की वजह से निजी अस्पताल योजना के तहत मरीज का इलाज करने से हाथ खींचने की कोशिश करते हैं। बीमारी के दौरान इस तरह की समस्या से दूर रहने के लिए लोग कार्ड बनवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाते। वहीँ जहाँ कई लोग इससे लाभान्वित हो रहे है, वहीँ कई लोग इसमें रूचि नहीं ले रहे है।

लगातार बन रहे राशन कार्ड :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

विभिन्न सुविधाओं के साथ लगातार शिविर लगाकर कार्ड बनाने के बाद भी आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों की संख्या में कमी नहीं आने की वजह को लेकर इस योजना से जुड़े लोगों का तर्क है कि लगातार राशनकार्ड बन रहे हैं। इसके कारण कार्ड नहीं बनवाने वालों की संख्या में बहुत अधिक कमी नहीं आ रही है। पिछले दिनों विकसित संकल्प भारत यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले शिविर में बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। सरकार अब भी कईयों को इस योजना का लाभ देना चाहती है, लेकिन उपरोक्त दिक्कतों के कारण ही इसका आंकड़ा नहीं बढ़ पा रहा है।