रायपुर : सरकार बदलने के बाद अब राशनकार्ड भी बदल दिए गए है। नई डिजाइन एवं बहुरंगों के साथ नया राशन कार्ड आकर्षक स्वरूप में आया है। राशनकार्ड 5 श्रेणियों में है, अन्योदय, निराश्रित, प्राथमिकता, निःशक्त एवं सामान्य परिवार के हितग्राहियों के लिए है। सभी राशनकार्ड में सफेद और हरा रंग सामान्यतौर पर है, वहीं श्रेणियों के अनुसार अन्य रंगों में लाल, संतरा, भगवा, पीला एवं गुलाबी रंग का उपयोग किया गया है। सभी राशनकार्ड के प्रमुख पृष्ठ की बार्डर लाइन भी अलग-अलग रंगों की है। इस तरह नये राशनकार्ड काफी आकर्षक लुक में स्वरूप हैं, जो हितग्राहियों को भी आकर्षित करेंगे। अभी यह आम लोगों के हाथ में नहीं आये है। हितग्राहियों को इसके लिये 10/- का शुल्क देना होगा।
प्रमुख पृष्ठ में शामिल करने के पन्ने भी :
राज्य में सभी श्रेणियों के नये राशनकार्डों का प्रमुख पृष्ठ छपकर तैयार हो गया है। कवर पेज में हितग्राहियों के राशन लेने के दौरान कार्ड में की जाने वाली एंट्री के लिए पन्ने भी लगाए गए हैं। कार्ड छपने के साथ राज्य के सभी जिलों के खाद्य विभाग कार्यालय में नए राशनकार्ड को भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, जहां से उनका वितरण नगर निगम और जनपद कार्यालय को नवीनीकरण कराने वाले | हितग्राहियों की संख्या के अनुसार किया जा रहा है। राशनकार्ड पुराना ही रहेगा बस प्रमुख पृष्ठों को बदलने की जानकारी है।
फोर्टिफाइड चावल से पोषक तत्वों को दूर करने संदेश :
राशनकार्ड के पीछे के पृष्ठ पर फोर्टिफाइड चावल को लेकर हितग्राहियों में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है। फोर्टिफाइड चावल के सेवन से किस तरह के पोषक तत्वों की कमी दूर होगी, इसकी बिन्दुवार जानकारी दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नये राशनकार्डों का वितरण नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगर निगम के दफ्तरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत कार्यालयों के माध्यम से होगा। इसके लिए खाद्य विभाग ने कवर पेज के साथ पीडीएफ फाइल को नगर निगम और जनपद कार्यालयों को भेजना प्रारंभ कर दिया है।
जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग ने नये राशनकार्ड का वितरण नगर निगम और जनपद कार्यालय को करना शुरू कर दिया है, लेकिन इसका वितरण तभी हो पाएगा, जब इन काडों में हितग्राहियों की पीडीएफ फाइल अटैच की जाएगी। पीडीएफ फाइल में हितग्राहियों के नाम हैं। पीडीएफ फाइल अटैच करने के बाद उसमें नगर निगम और जनपद पंचायत के अधिकारियों के हस्ताक्षर और कार्यालय की सील भी लगना है। इसके बाद ही नया राशनकार्ड हितग्राहियों को वितरण किया जाएगा।
साय, बघेल के साथ मोदी का चेहरा :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
नये राशनकार्ड में इस बार कवर के फ्रंट पेज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खाद्यमंत्री दयालदास बघेल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी चेहरा है। फ्रंट कवर पेज पर तीनों के चेहरे हैं, वहीं बैक पेज पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चेहरा है। इस तरह नये कार्ड में छत्तीसगढ़ सरकार के साथ भारत सरकार की भी छाप है। इसमें राज्य और केंद्र दोनों की योजनाओं के हिसाब से तैयार किया गया है।
जल्द शुरू हो जाएगा वितरण :
खाद्य नियंत्रक अधिकारी अरविंद दुबे ने बताया कि, नये राशनकार्ड छपकर आ चुके हैं, जिसे नगर निगम के सभी जोन दफ्तरों एवं जनपद कार्यालयों को वितरण किया जा रहा है। पीडीएफ अटैच करने के बाद कार्ड हितग्राहियों को वितरण होगा। वितरण की प्रक्रिया चालू माह में होनी है। जब लोग राशन लेने जायेंगे उस समय इसका निराकरण कर दिया जायेगा।



