कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। कवर्धा का नाम मन में आते ही साम्प्रदायिक दंगों का माहौल वहीँ महज महीनेभर में 8 लोगों की हत्या होने से कानून व्यवस्था पर भी अब सवालिया निशान उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को काटा मारी क्षेत्र में खून से लथपथ 7 साल की बच्ची की लाश मिली है। बच्ची की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। वहीँ इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना टाटीवाह गांव की है, मृत बच्ची कक्षा पहली की छात्रा थी। जिसकी लाश घर से कुछ ही दूर बाड़ी में मिली है। पुलिस मौके पर मौजूद है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि, मृतका सुबह 9 बजे घर से भोजन करने के बाद खेलने गांव के तरफ गई हुई थी और घर नहीं पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। इस दौरान 7 वर्षीय कविता की लाश गांव के बाड़ी में खून से सने हालत मिली है. वहीं ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
बीते दिनों हुई तीन बैगा आदिवासियों की हत्या :
कवर्धा के नागाडबरा में 15 जनवरी को तीन बैगा आदिवासियों की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग और दो महिलायें भी शामिल हैं। आरोपियों ने जमीन विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने हत्या के बाद इसे हादसे का रूप देने के लिए घर में आग लगाई थी। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर खून के छीटे मिले थे और जब मामले की गहनता से जांच की तो हत्या के सुराग मिले। फिर धीरे-धीरे सभी राज खुलते गए और एक-एक कर पूरे मामले का खुलासा हो गया। यह मामला भी सुर्ख़ियों में बना रहा।
गौ सेवक साधराम की हुई हत्या :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
एक तरफ जहाँ देश के लोग भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मना रहे थे, वहीँ दूसरी तरफ 20 जनवरी को कवर्धा सिटी कोतवाली अंतर्गत लालपुर नर्सरी के पास साधराम यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के 5 आरोपियों को 21 जनवरी की शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें सुफियान, ईदरिस, अयाज व महताब खान शामिल हैं और आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। बाद में इनके घर पर बुलडोजर की कार्यवाही भी की गई थी।



