लोकसभा चुनाव से पहले तोहफा, LPG सिलेंडर सब्सिडी एक साल तक बढ़ी, जानिए कितना होगा फायदा….।

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उसने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी 31 मार्च 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया है। हर सिलेंडर पर 300 रुपये सब्सिडी मिलेगी। इस तरह एक सिलेंडर 603 रुपये में मिलेगा। साल में 12 सिलेंडर मिल सकेंगे। अभी सरकार योजना के तहत 14.2 किलो रसोई गैस सिलेंडर वाले हरेक नए कनेक्‍शन के लिए एलिजिबल आवेदकों को 1600 रुपये कैश ट्रांसफर करती है। वहीं, 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए यह रकम 1150 रुपये है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मार्च 2025 तक सब्सिडी उपलब्‍ध कराने का फैसला लिया गया है।

सरकार ने 1 मई 2016 को उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) रहने वालें परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना है। यह योजना धुएं से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों को कम करती है। इससे गरीब परिवारों को स्वच्छ और सुविधाजनक ऊर्जा स्रोत मिलता है। महिलाओं को खाना पकाने में लगने वाले समय में कमी लाने में मदद करती है। महिलाओं को लकड़ी और अन्य ईंधन पर खर्च होने वाले पैसे बचाने में भी यह मददगार है।

उज्‍ज्‍वला योजना का फायदा
सरकार की तरफ से पात्र उम्मीदवारों को 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर वाले नए गैस कनेक्शन के लिए 1600 रुपये ट्रांसफर क‍िये जाते हैं. 5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए यह राश‍ि 1150 रुपये है.

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

> सिलेंडर की सिक्योरिटी डिपॉजिट 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 1250 रुपये या 5 किलोग्राम सिलेंडर के लिए 800 रुपये
> रेगुलेटर के लिए 150 रुपये
> एलपीजी नली के लिए 100 रुपये
> 25 रुपये घरेलू गैस उपभोक्ता कार्ड
> 75 रुपये निरीक्षण/स्थापना/प्रदर्शन शुल्क

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना को 2016 में शुरू क‍िया गया था. इसका मकसद पहले चरण में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परिवारों की पांच करोड़ महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करना था. योजना का विस्तार अप्रैल 2018 में सात और श्रेणियों (एससी/एसटी, पीएमएवाई, एएवाई, सर्वाधिक पिछड़ा वर्ग, चाय बागान, वनवासी, द्वीप समूह) की महिला लाभार्थियों को शामिल करने के लिए किया गया था. दूसरे चरण में लक्ष्य को बढ़ाकर आठ करोड़ एलपीजी कनेक्शन कर दिया गया.