ओड़ीसा में नवीन पटनायक के साथ भाजपा के गठबंधन की सम्भावना? बातचीत शुरू।

भुबनेश्वर (ओड़ीसा) : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तैयारी शुरू हो गई है। उससे पहले भाजपा गठबंधन के तहत NDA के सहयोगी दलों से सीट बंटवारे पर चर्चा को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इस बीच, भाजपा ने ओड़ीसा में भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। पार्टी सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि भाजपा की ओड़ीसा की सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल से गठबंधन पर बातचीत चल रही है। इसको लेकर भाजपा प्रयास कर रही है, वहीँ इस मामले अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीँ नवीन पटनायक साफ़ छवि वाले मुख्यमंत्री है, वो राजनैतिक स्तर पर किसी प्रकार की बयानबाजी के बजाय अपने राज्य के लिये सिर्फ काम करने में लगे रहते है।

बीजेपी-बीजेडी (बीजद) के बीच गठबंधन तय?

2024 लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और बीजेडी के बीच ओड़ीसा में यह गठबंधन लगभग माना जा रहा है। केंद्र सरकार से हमेशा ओड़ीसा को हर संभव मदद मिली है, जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ओड़ीसा के जाजपुर जिले के चंडीखोले के दौरे पर थे। इस दौरान पीएम और ओड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एक मंच पर नजर आए। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस दौरान एक दूसरे की तारीफ की। इसके बाद से ओड़ीसा में सियासी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। पीएम के दौरे के बाद राज्य में बीजेपी और बीजेडी  बीच संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।

पीएम ने पटनायक को लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक को लोकप्रिय मुख्यमंत्री कहते हुए सराहा। इसके जवाब में मुख्यमंत्री पटनायक ने भी भारत के आर्थिक विकास में पीएम मोदी की भूमिका की सराहना की। नवीन पटनायक ने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री के बदलावों से देश आगे बढ़ा है। पीएम ने ओड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत नेता बीजू पटनायक को भी याद करते हुए उनकी 108वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ओड़ीसा और देश के विकास में बीजू पटनायक के योगदान की सराहना के साथ उनकी विरासत को भी रेखांकित किया। वहीँ ओड़ीसा राज्य का देश में अपना अलग ही महत्व है, सांस्कृतिक धरोहर में इसका अपना अलग ही स्थान है।

कब होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान? :

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

पीएम इस दौरान ओड़ीसा सरकार की सीधी आलोचना से बचते हुए दिखे। पीएम के संबोधन का ज्यादातर हिस्सा कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर हमला करते हुए गया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओड़िसा में काफी लोकप्रिय है, क्षेत्रीय आधार पर इनकी पार्टी काफी मजबूत है। जानकारी के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह के आखिर में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। ओड़ीसा में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में भाजपा ओड़ीसा की सत्तारूढ़ बीजेडी के साथ इन दोनों ही चुनावों में गठबंधन के तहत अपनी किस्मत आजमाना चाहती है। कुल मिलाकर ओड़िसा में भाजपा और बीजद के गठबंधन की उम्मीद बन रही है।