सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार।

रायपुर : नेताओं को किसी ना किसी सरफिरे से जान का खतरा बना रहता है, इसलिये उनकी सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जाती। वहीँ राजधानी के एक सरफिरे ने उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। उक्त मामले को लेकर आरोपी कमलेंद्र सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है। धमकी देने वाला युवक टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर का रहने वाला है। वह आईटी मार्केटिंग में काम करता है। आरोपी थ्रो-बाल का खिलाड़ी है। लखनऊ और रायपुर पुलिस की टीम की मदद से उसे गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार रात को उत्तरप्रदेश सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर एक अज्ञात शख्स ने फोन किया और सीएम योगी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद इस मामले में महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। कमलेंद्र ने उत्तरप्रदेश सुरक्षा मुख्यालय के सीयूजी नंबर पर कॉल कर धमकी दी थी। इस फोन काल को ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने उठाया, जिसके बाद आरोपी ने सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। कांस्टेबल ने जब फोन करने वाले युवक से उसका नाम पूछा तो उसने आरोपी ने फोन काट दिया। जिसके बाद कांस्टेबल ने तत्काल इसकी जानकारी अपने आला-अफसरों को दी।

नंबर के आधार पर जांच कर पहुंची आरोपी तक :

जैसे ही इस बात की जानकारी सुरक्षा मुख्यालय को हुई तो हड़कंप मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों ने तत्काल इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज करायी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात नंबर को सर्विलांस के आधार पर आरोपी के लोकेशन की पड़ताल की। इस दौरान यूपी पुलिस को आरोपी का लोकेशन छत्तीसगढ़ रायपुर के टिकरापारा का होना मिला। यूपी पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंचकर रायपुर पुलिस की मदद से आरोपी कमलेंद्र को संजय नगर से धरदबोचा गया। आरोपी ने धमकी भरा कॉल किस उद्ददेश्य से किया था। इस संबंध में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई। जिस नंबर से ये फोन काल आया था उसको सर्विलांस के आधार पर उसकी लोकेशन की जांच की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw