रायपुर : अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव से सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी आ गई है। रायपुर सराफा बाजार में सोना 67 हजारी होकर नए शिखर पर पहुंच गया है। इस प्रकार बीते तीन दिनों में ही सोना 2350 रुपये महंगा हो गया। वहीं दूसरी ओर चांदी भी 74100 रुपये प्रति किलो रही।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों में अभी तेजी के ही आसार बने हुए है। इस प्रकार बीते 12 वर्षों में सोने में लगभग 120 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इन दिनों सोने की कीमतों आई जबरदस्त तेजी के चलते सराफा संस्थानों से ग्राहकों की भीड़ भी नदारद हो गई है। हालांकि खरीदारी की तुलना में इन दिनों सोने की बिकवाली में तेजी आई है।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि इन दिनों अमेरिका की आर्थिक स्थिति मजबूत होते जा रही है और महंगाई भी अब कम होकर नियंत्रण में है। इसके चलते अमेरिकी फेडरल बैंक के अगली तिमाही में ब्याज दर घटने की आशंका है। इसके चलते ही कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
दो माह में 70 हजार तक जा सकता है भाव
सराफा के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति देखते हुए ऐसा लग रहा है कि सोना अगले दो माह में 70 हजार का आंकड़ा छू सकता है।



