अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव, बंद करवाये जा रहे खिड़की और दरवाजे, बच्चों सहित यात्रा कर रहे परिजन दहशत में।

रायपुर : जब से वन्दे भारत ट्रेन शुरू हुई है तबसे वन्दे भारत पर लगातार पथराव की घटनायें सामने आई है, वहीँ अब आस्था स्पेशल ट्रेन पर भी पथराव की घटना सामने आ रही है। खबर है कि राजधानी रायपुर से अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन में पथराव हुआ है। घटना यूपी के नंदुरबार और सुल्तानपुर से पहले आउटर में असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया है। कुछ पत्थर ट्रेन के अंदर आकर गिरे है। हालांकि गनीमत ये रही कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। घटना के बाद से यात्री दहशत में आ गये थे।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने शुरुआती जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया। यह पहली घटना है, जब आस्था स्पेशल में पथराव हुआ है। इससे पहले भी सूरत और महाराष्ट्र से अयोध्या जा रही ट्रेन में पथराव किया गया था। 28 फरवरी को रायपुर लौटे यात्री रमेश वर्मा ने बातचीत में बताया कि सुबह के समय जब ट्रेन सुल्तानपुर पहुंचने वाली थी, उससे पहले कुछ लोगों ने दूर से ट्रेन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था। एसी 1 और एस 5 में पत्थर मारे गए थे। पथराव होता देख यात्रियों ने खिड़की बंद करना शुरू कर दिया, जिसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने भी ट्रेन के यात्रियों को खिड़की और दरवाजे बंद करने को कहा। अयोध्या पहुंचते तक यात्री दहशत में रहे, सभी यात्री डरे हुये थे।

अयोध्या से रायपुर लौटते वक्त यूपी से ट्रेन गुजरने के बाद भी खिड़की खोली गई। गोधरा के दंगों के समय भी अयोध्या से कारसेवक जब वापस लौट रहे थे तो उस समय ट्रेन को आग लगा दी गई थी, जिसके बाद साम्प्रदायिक दंगे भड़क गये थे। उस घटना में ट्रेन के सभी दरवाजे बंद कर दिये गये थे और आग लगाने के बाद जो भी यात्री ट्रेन से बाहर आने का प्रयास कर रहा था उस पर पथराव किया गया था।

कई तरफ से फेंके जा रहे थे पत्थर :

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

असामाजिक तत्व लगातार विभिन्न राज्यों से अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव कर रहे हैं। यात्रियों के मुताबिक जब ट्रेन पर पथराव हुआ, उस समय एक साथ कई तरफ से पत्थर फेंके जा रहे थे। आशंका है कि पत्थरबाज कोई एक आदमी नहीं, बल्कि कई लोग थे, जो कि झुण्ड में थे। अचानक हुए इस पथराव की वजह से यात्री डर गए और खुद का बचाव करने लगे, वहीँ कई लोग अपने परिवार के साथ थे, जिसमें छोटे बच्चे भी शामिल थे। आनन फानन में यात्रियों ने ट्रेन के खिड़की दरवाजे बंद किए। बावजूद इसके कई पत्थर कोच के अंदर आ गए। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ का दस्ता भी मौके पर पहुंचा और थोड़ी देर तक जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया।

आरपीएफ और जीआरपी कर रही जांच :

महीने भर में अयोध्या जा रही चार से अधिक ट्रेनों में पथराव हो चुका है, जिसमें रायपुर से गुजरने वाली आस्था ट्रेन भी शामिल है। जानकारी मुताबिक गुजरात के सूरत से अयोध्या जा रही आस्था ट्रेन पर रविवार को ट्रेन पर जमकर पथराव किया गया था। इससे पहले महाराष्ट्र की आस्था ट्रेन में भी भयानक हमला हुआ था। आरपीएफ और जीआरपी मामले की जांच कर रही है। इस प्रकार की घटनाओं से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/