महिला दिवस के दिन 25 साल की पूजा को उसके जेठ ने कर दिया आग के हवाले, हालत नाजुक।

विदिशा : विश्वभर में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा था वहीं दूसरी और मध्यप्रदेश के विदिशा में 25 साल की पूजा को उसके जेठ द्वारा जिंदा जला दिया गया।दरअसल विदिशा जिले के सिरोंज अनुविभाग के अंतर्गत आने बाले ग्राम गरेठा में 8 मार्च की सुबह 25 साल की एक महिला को आग के हवाले कर दिया गया। उक्त मामले में सिरोंज एसडीओपी उमेश कुमार तिवारी ने बताया कि 25 वर्षीय पूजा केवट व उसका पति अपने घर मे थे और खाना बना रहे थे, इसी दौरान महिला का अपने जेठ राजा भैया से कुछ विवाद हो गया। नाराज राजा ने पूजा के ऊपर कुछ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस ह्रदय विदारक घटना में 25 साल की पूजा गंभीर रूप से जल गई। पुलिस पूजा को लेकर सिरोंज अस्पताल पहुंची जहां उसकी नाजुक हालत को देख इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।

घटना के बाद आरोपी राजा मोके से फरार हो गया पुलिस ने जल्दी ही राजा को गिरफ्तार कर लेने की बात कही है साथ ही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज़ कर लिया है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

महिला को भोपाल किया रेफर, हालत नाजुक

घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सिरोंज अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसकी नाजुक हालत देखते हुए इलाज के लिये भोपाल रेफर कर दिया गया है। एसडीओपी उमेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद महिला का जेठ राजा मौके से फरार हो गया।’ पुलिस ने जल्द ही राजा को गिरफ्तार करने की बात कही है। वहीं इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs