नई दिल्ली : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अभी चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। इससे पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आ गई है। कांग्रेस ने 39 सीटों पर कैंडिडेट्स की घोषणा की है। राहुल गांधी एक बार फिर वायनाड सीट से दावेदारी करते नजर आएंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल इस बार राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।
राजनांदगांव से भूपेश बघेल लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि हम आज 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शामिल हैं। इस लिस्ट में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग SC, ST, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवारो के नाम है। इसमें जांजगीर चांपा से शिवकुमार दहिया, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, वायनाड से राहुल गांधी, बेंगलुरू ग्रामीण से डीके सुरेश दावेदारी करेंगे।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
कांग्रेस CEC बैठक के अगले दिन पहली लिस्ट
कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट से एक दिन पहले ही पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। गुरुवार को हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, सचिन पायलट समेत तमाम कद्दावर नेता मौजूद थे। राहुल गांधी अभी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं इसलिए वो कांग्रेस CEC की मीटिंग में शामिल नहीं हुए। इस बैठक के बाद ही ये लग रहा था कि कांग्रेस नेतृत्व कभी भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। अब पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि इससे पहले बीजेपी भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर चुकी है।
छत्तीसगढ़ से सामने आये ये प्रत्याशी :
महामृत्युंजय मन्त्र, इसकी उत्पत्ति की कथा और महत्व के साथ , पूर्ण सुनना आवश्यक है :https://www.youtube.com/watch?v=L0RW9wbV1fA
कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ से छह लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें जांजगीर, कोरबा, रायपुर, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि, पिछले कुछ दिनों से मीडिया में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन आज शाम घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट के मुताबिक जो नाम फाइनल किए गए हैं, उनके अनुसार-
1- जांजगीर-चाम्पा से पूर्व मंत्री डा. शिव डहरिया
2- महासमुंद से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
3- राजनांदगांव से पूर्व सीएम भूपेश बघेल
4- दुर्ग से राजेंद्र साहू
5- रायपुर से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
6- कोरबा से श्रीमती ज्योत्सना महंत



