छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने बहुमत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इस बीच गुरुवार (6 मार्च) को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई, जो देर रात तक चली. इस बैठक के बाद सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। इसके अलावा पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू राज्य की महासमुंद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
संभावना है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं ज्योत्सना महंत को कोरबा सीट, तो शिव डहरिया को जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। जबकि केसी वेणुगोपाल भी अंतिम उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं। इस मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
छत्तीसगढ़ की सात सीटों को लेकर अभी पेंच फंसा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव नहीं लड़ेंगे। गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। इस बीच कांग्रेस की कई राज्य इकाइयों ने पहले ही अपनी-अपनी स्क्रीनिंग समितियों की बैठकें कर ली हैं और अपने राज्यों में संभावित उम्मीदवारों की सूची भेज दी है। बैठक में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष प्रमुख सोनिया गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) के सदस्य शामिल हुए।



