नई दिल्ली : सुकेश चंद्रशेखर एक भारतीय ठग और व्यापारी हैं। उसे हाल ही के वर्षों में भारत का सबसे बड़ा चोर करार दिया गया है। 2017 में, उसे दिल्ली के तिहाड़ जेल में कैद किया गया था। जेल में रहते हुए उसने लगभग 500 करोड़ का घोटाला किया। दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को फिर से चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में सुकेश ने जैकलीन को अपनी लाईफ लाईन बताया है। इसके साथ ही इस चिट्ठी में सुकेश ने कहा है कि वह जैकलीन से मिलने को बेताब है। बता दें कि इससे पहले भी सुकेश कई मौकों को जैकलीन के नाम की चिट्ठी लिख चुका है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जैकलीन फर्नांडिस के नाम लिखी चिट्ठी में सुकेश ने अभिनेत्री को ‘बेबी’ कहकर संबोधित किया है। इसके अलावा उनसे अभिनेत्री को ‘बोम्मा’ भी कहा है। सुकेश ने लिखा है कि वह इस खास दिन का जश्न मना रहा है, क्योंकि उसकी जिंदगी में अभिनेत्री के रूप में ऐसी महिला आई, जो उसकी ताकत और हिम्मत का कारण बनी है।
तुम्हें महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई – सुकेश
इसके साथ ही ठग ने लिखा है, “मेरे दिल की धड़कनें थम गईं, जब तुम्हारी इमारत में आग लगने की खबर आई। ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि तुम ठीक हो।” इसके साथ ही उसने कहा कि जैकलीन का आने वाला गाने को लेकर बेताब है। चिट्ठी में सुकेश ने लिखा कि मेरी बेबी गर्ल, जैकलीन फर्नांडिस, मेरी लाइफलाइन, मेरी बोम्मा, तुम्हें महिला दिवस की बहुत-बहुत बधाई। तुम इस धरा पर रहने वाली सबसे खूबसूरत महिला हो। यह खूबसूरती सिर्फ चेहरे से नहीं है, बल्कि तुम इंसान के रूप में जो हो, उससे भी है। यह साल का वह खास दिन है, जो तुम्हारे और दुनिया की दूसरी तमाम खूबसूरत महिलाओं के अस्तित्व का जश्न है, वो जो हमारी जिंदगी की असली हीरोज हैं।
क्या था जैकलीन और सुकेश के बीच :
जैकलीन फर्नांडीज ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने संबंधों को लेकर मुसीबत में फंस गई हैं। कई महंगे उपहार प्राप्त करने से लेकर एक गंभीर रोमांटिक रिश्ते और शादी की योजना तक – यहां आपको जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर की कथित प्रेम कहानी के बारे में जानने की जरूरत है।
जैकलीन से कैसे हुई मुलाकात :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इवेंट मैनेजर पिंकी ईरानी ने जैकलीन और सुकेश को मिलवाया था। मीडिया की खबरों के अनुसार साल 2021 में जैकलीन के मेकअप आर्टिस्ट शाम के पास कॉल आया था। वह कॉल एंजल यानी पिंकी का था। पिंकी के जरिए सुकेश और शान की बात वीडियो कॉल पर हुई थी। शान ने जैकलीन को सुकेश का नंबर दिया और जान पहचान करवाई। खबरों के अनुसार पिंकी ने सुकेश की तरफ से गिफ्ट खरीदकर जैकलीन को दिए। सुकेश और जैकलीन वॉट्सऐप कॉल पर जुड़े थे। ठग ने जैकलीन को अपना नाम शेखर रत्न वेला बताया। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक बताया था। जैकलीन से बातचीत के दौरान सुकेश जेल में ही था. वह जेल से ही जैकलीन को कॉल करता था। इसीस बीच एक बार सुकेश चंद्रशेकर परोल पर बाहर आया। जून 2021 में जैकलीन सुकेश से मिली थी।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
सुकेश ने एक्ट्रेस को मुंबई से चेन्नई लाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट भेजा था। दोनों की मुलाकात चेन्नई के हयात होटल में हुई थी। एक्ट्रेस अगले दिन प्राइवेट जेट से मुंबई लौटीं। इस मुलाकात के एक हफ्ते बाद दोनों की फिर से मुलाकात हुई थी। दोनों की आखिरी मुलाकात 8 अगस्त 2021 को हुई थी। महाठग सुकेश चंद्रशेकर से जुड़े 200 करोड़ की ठगी के मामले में जैकलीन का नाम पहली बार अगस्त 2021 में आया था। जिसके बाद से एक्ट्रेस ईडी के रडार पर है। केस में नाम आने के बाद सोशल मीडिया पर जैकलीन की महाठग संग की तस्वीरें वायरल हुई थी जिसके बाद जैकलीन की मुश्किलें बढ़ गई थी।



