रायपुर : जम्मू कश्मीर पर बनी फिल्म आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में अब टैक्स फ्री की गई है। यह घोषणा महाशिवरात्रि पर 8 मार्च को रायपुर में आर्टिकल 370 देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा विधायकों ने भी फिल्म देखी। इसके बाद आर्टिकल 370 मूवी छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। यह घोषणा मैग्नेटो मॉल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य विधायक मौजूद रहे। साथ में भाजपा के कुछ प्रमुख कार्यकर्ता भी साथ थे।
वहीँ फिल्म देखने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिकल 370 बहुत अच्छी फिल्म है और इसे सभी को जरुर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कल्पना करना बड़ा कठिन था और माना जाता था कि इसे हटाने से घाटी में अशांति फैलेगी। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से कश्मीर से धारा 370 हटाया गया। इससे वहां न केवल शांति और सुकून स्थापित हुआ है बल्कि स्वतंत्रता और शांति से जीने का वातावरण भी बन गया है। मुख्यमंत्री साय ने इसी दौरान छत्तीसगढ़ में आर्टिकल 370 मूवी को टैक्स फ्री करने की भी घोषणा कर दी।
एक देश, एक विधान, एक निशान हमारी विचारधारा : साय
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्रीमोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम मोदी जी ने किया है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक पन्त अग्रवाल भी उपस्थित रहे। इस फिल्म की चर्चा लगातार हो रही है, इस मुद्दे पर अलग-अलग विषय को लेकर पहले भी तीन फ़िल्में आ चुकी है।
फिल्म Article 370 टैक्स फ्री, ऐसा करने वाला दूसरा राज्य बना छत्तीसगढ़ :
इससे पहले एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने आर्टिकल 370 फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया था। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के फैसले पर आधारित है और बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी बंपर कमाई कर रही है। इस फिल्म में यामी गौतम ने जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म में अरुण गोविल का भी प्रमुख किरदार है।



