छत्तीसगढ़ : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने विधानसभा में मिली हार के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दिया था। पूर्व विधायक ने अपना इस्तीफा पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है।
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दो बड़े नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने वाले नेताओं में पूर्व चुन्नी लाल साहू और जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर का नाम शामिल है। चुन्नी लाल साहू ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेज दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद चुन्नी लाल साहू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs
विधानसभा में मिली हार की ली थी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद चुन्नीलाल साहू ने प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया था। बता दें हार के बाद उन्होंने एक पत्र में लिखा कि बीते चार सालों में पार्टी के द्वारा कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के रूप में जो भी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। इसके अलावा लिखा कि साल 2023 के विधानसभा चुनाव में मेरे जिला प्रभार की सीटों पर नतीजा कांग्रेस के पक्ष में रहा, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की हार से मैं व्यतिथ हूं जिसकी वजह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। इसके बाद अब पूर्व विधायक ने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है, आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।



