बीजापुर (छ.ग.) : सत्तारूढ़ भाजपा के दो नेताओं की संदिग्ध नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद पार्टी की जिला इकाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पार्टी पदाधिकारियों को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है। भाजपा नेता लगातार नक्सलियों के निशाने पर है, वहीँ राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, जिससे भाजपा नेताओं को नक्सलियों से खतरा है। भाजपा की बीजापुर जिला इकाई के प्रमुख श्रीनिवास मुदलियार ने 7 मार्च को अमित शाह को लिखे पत्र में कहा, ”राज्य में भाजपा सरकार के नक्सल विरोधी अभियानों से बौखलाकर नक्सली पार्टी के नेताओं को निशाना बना रहे हैं।”
दो नेताओं की हत्या के बाद बाकियों में दहशत :
श्रीनिवास मुदलियार ने अपने और जिला इकाई के 8 अन्य पदाधिकारियों के लिए ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। भाजपा नेता तिरुपति कटला की तोयनार गांव में एक मार्च को नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। कटला पर उस समय हमला किया गया, जब वह एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। कटला की हत्या के बाद छह मार्च को जिले के जांगला पुलिस थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने एक अन्य नेता कैलाश नाग पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इससे क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है।
अमित शाह को लिखे पत्र में मुदलियार ने लिखा है, ”बीजापुर जिला अत्यंत नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर हमेशा मौत का भय बना रहता है। नक्सली एक-एक कर भाजपा नेताओं की हत्या कर रहे हैं इसलिए राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं को ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, जो अस्थायी थी। विधानसभा चुनाव के बाद इसे वापस ले लिया गया था।” अब इस बात से जाहिर है कि भाजपा नेता भय के साय में जी रहे है।
नक्सलियों के निशाने पर हैं कई भाजपा नेता :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
उन्होंने पत्र में लिखा, ”हाल ही में एक पार्टी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिसके बाद भाजपा पदाधिकारियों में भय का माहौल है। कई नेता लगातार नक्सलियों के निशाने पर हैं, वे रात्रि में अपना ठिकाना बदल – बदलकर रह रहे हैं। जिला नेताओं में मौत का डर बना हुआ है।” भाजपा नेता ने यह भी कहा, ”प्रदेश सरकार जिस प्रकार से नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है इससे वे और ज्यादा बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में वह भाजपा नेताओं की हत्या कर रहे हैं।”
एक साल में 8 बीजेपी नेताओं की हत्या :
उन्होंने गृह मंत्री से जिला इकाई के नौ पदाधिकारियों को जेड श्रेणी की स्थायी सुरक्षा मुहैया कराने का आग्रह किया है। पिछले एक वर्ष में राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संदिग्ध नक्सलियों ने भाजपा के कम से कम आठ नेताओं या सदस्यों की हत्या की है। वहीँ नक्सली सामान्य वेशभूषा में घूमते है जिससे उन्हें पहचानना भी मुश्किल होता है।



