राजधानी में आसमान साफ़, तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू, मौसम विभाग ने जारी की ये ताजा जानकारी….।

रायपुर : मौसम अब लगभग स्थिर हो चुका है। रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ का मौसम इन दिनों साफ है और पारा धीरे-धीरे लगातार चढ़ रहा है। इसी वजह से शुरुआती मार्च में ही रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रविवार को भी रायपुर का मौसम साफ है और सुबह से तेज धूप खिली हुई है। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। इस सप्ताह गर्मी बढ़ने की सम्भावना है। आसमान बिलकुल साफ हो चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण ओड़िसा और उसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है। लेकिन इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर खासा प्रभाव पड़ने की कोई संभावना नहीं है। गर्मी को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि मार्च के अंत तक तापमान पिछले दस साल का रिकार्ड तोड़ देगा। आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ोत्तरी होगी, जिससे 41.6 डिग्री का रिकार्ड टूटने की संभावना है। सुबह का मौसम हल्की ठण्ड वाला बना हुआ है, इसके तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी।

छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सर्वाधिक तापमान रहा रिकार्ड :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

रायपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा। वहीं शनिवार को रायपुर में आसमान साफ था, रविवार को भी साफ़ रहेगा। दिनभर तेज धूप रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार सर्वाधिक तापमान दंतेवाड़ा में 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान रायपुर में 35, माना रायपुर में 34.6, बिलासपुर में 33, पेण्ड्रारोड में 30.8, अंबिकापुर में 30, जगदलपुर में 35 और राजनांदगांव में 35 डिग्री सेल्सियस था। पिछली रात राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस था। अब राजधानी वासियों को तेज गर्मी के लिये तैयार रहना आवश्यक है।