रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च को दोपहर 2 बजे के लगभग महिलाओं के खाते में राशि आ जायेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली (ऑनलाईन) जुड़ेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इसमें जिन्होंने बैंक में आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया होगा उनके खातों में राशि आने में संदेह है।
वहीँ इस योजना के लागू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जायेगी। इस योजना को प्रतिमाह जारी रखने के लिये सरकार को लगभग 700 करोड़ रूपये प्रतिमाह की जरूरत पड़ेगी। वहीँ एक वर्ष में लगभग 8 हजार पांच सौ करोड़ का फंड जुटाना पड़ेगा। राजधानी समेत प्रदेश के 146 ब्लाक मुख्यालयों और 13 नगर निगम क्षेत्रों में सुबह 10 बजे महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन होगा। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।
महतारी वंदन को लेकर पीएम मोदी की गारंटी होगी पूरी :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक :https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने एक बात तय करके रखी थी कि विष्णुदेव सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महतारी वंदन को लेकर दी गई गारंटी को अवश्य पूरा करेगी। वहीँ अब लोकसभा चुनाव भी सामने है।
बीते तीन माह से प्रदेश की लाखों महिलाएं इस योजना में मिलने वाले 1,000 रुपये की मासिक राशि की प्रतीक्षा कर रही थीं। राज्य सरकार के द्वारा वार्षिक बजट में योजना की राशि का प्रविधान करने से आशा तो बढ़ी, लेकिन पैसा कब से मिलेगा, इसे लेकर केवल बातें ही हो रही थी। अब जाकर यह प्रतीक्षा समाप्त होगी।
10 मार्च को पीएम मोदी स्वयं योजना की शुरूआत करने जा रहे हैं। ऐसे में आज महिलाओं की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी होगी। अब इस योजना को लेकर महिलाओं की प्रतीक्षा समाप्त होगी वहीँ जो इस योजना से वंचित हो गये है उन्हें आगे मौका मिलेगा।



