विलमिंगटन (अमेरिका) : अमेरिका और इजराईल के आपस मे गहरे सम्बन्ध माने जाते है। पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर बुरी तरह नाराज हो गए हैं। शनिवार अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को जमकर खरीखोटी सुनाई है। बाइडेन ने यहां तक कह डाला कि नेतन्याहू इजरायल को ही नुकसान पहुंचा रहे हैं। बाइडेन ने कहा कि उन्हें लगता है इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में हमास के खिलाफ अपने युद्ध के तरीके से ‘‘इजराइल की मदद करने के बजाय उसे नुकसान’’ पहुंचा रहे हैं। बाइडेन के इस आक्रोश भरे बयान से साफ हो गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति अब इजरायली पीएम की नीतियों को पसंद नहीं कर रहे। लेकिन इसको लेकर इजराईल को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
वहीँ इस मुद्दे पर अमेरिकी नेता ने सात अक्टूबर के हमले के बाद हमास के खिलाफ कार्यवाही के इजराईल के अधिकार के प्रति समर्थन जताया था, लेकिन साथ ही कहा कि नेतन्याहू को ‘‘इस कार्यवाही के परिणामस्वरूप निर्दोष लोगों की मौत की घटनाओं पर और ध्यान देना चाहिए।’’ बाइडन कई महीनों से कहते आए हैं कि इजराईल गाजा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौत होने के कारण अंतरराष्ट्रीय सहयोग खो सकता है और अमेरिकी समाचार चैनल ‘एमएसएनबीसी’ के जोनाथन केपहर्ट के साथ हालिया साक्षात्कार में की गई उनकी ताजा टिप्पणी दोनों नेताओं के बीच तनावपूर्ण होते संबंधों की ओर इशारा करती है। हालाँकि यह तनाव कब तक रहेगा कह पाना मुश्किल है।
बाइडेन ने डोम मिसाइल अवरोधकों की आपूर्ति जारी रखने को कहा :
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
बाइडन ने गाजा में लोगों के बड़ी संख्या में मारे जाने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘‘इजराईल जिसके लिए प्रतिबद्ध है, यह उसके विपरीत है और मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती है।’’ बाइडन ने साथ ही कहा कि वह रॉकेट हमलों से इजराइलियों की रक्षा करने वाले आयरन डोम मिसाईल अवरोधकों जैसे हथियारों की आपूर्ति को नहीं रोकेंगे। वहीं इजराईल तकनिकी तौर पर दुनिया काफी मजबूत माना जाता है।



