नव गठित छ.ग. सिन्धी पंचायत ने संचालन के लिये बनाई कमेटी, तय किये पदाधिकारी, अध्यक्ष महेश दरयानी ने कहा….।

रायपुर : समाज लोगों के समूह से मिलकर बना होता हैं, जिसमें सभी व्यक्ति मानवीय क्रियाकलाप, आम रहन-सहन करते हैं। मानवीय क्रियाकलापों में आचरण, सामाजिक सुरक्षा और निर्वाह आदि की क्रियाएं शामिल होती हैं। समाज लोगों का एक ऐसा समूह होता है जो अपने आपस के लोगों के मुकाबले अन्य समूहों से काफी कम मेलजोल रखता है। मतलब वो आपस में एकजुट होकर रहते है। इसी जीवन-यापन के अन्दर उन्हें कई प्रकार की सामाजिक, प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उनके निराकरण के लिये उन्हीं लोगों में से कुछ लोग उन सामूहिक समस्याओं को हल करने का जिम्मा उठाते है, वो समाज सेवक कहलाते है, और वही आपस में मिलकर एक समूह अथवा संगठन बनाते है, जिसमें वो समाज के लोगों के जरूरतों और समस्याओं का हल निकलते है और सामाजिक समूह की दशा-दिशा और भविष्य तय करने का प्रयास करते है, ऐसे लोगों की संख्या काफी कम होती है, इनका प्रयास सराहनीय होता है। ऐसा ही जिम्मा उठाया है सिन्धी समाज के कुछ समर्पित युवाओं ने, जिन्होंने एकजुट होकर छ.ग. सिन्धी पंचायत का पुनर्गठन किया है।

छत्तीसगढ़ सिन्धी पंचायत का चुनाव संपन्न :

विगत दिनों समाज के उत्थान के लिये छ.ग. सिन्धी पंचायत का चुनाव किया गया, जिसमें मतदान के अधिकार का प्रयोग करते हुये सदस्यों ने महेश दरयानी को अपना मुखिया (अध्यक्ष) चुना। वहीँ अब संस्था को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिये आवश्यकतानुरूप पदाधिकारियों का चयन करना आवश्यक था, जिसके चलते नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश दरयानी ने छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के कोर ग्रूप की बैठक में चर्चा कर एक संचालन कमेटी बनाकर जिम्मेदारी तय की है। ताकि पंचायत के कामों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

कोर कमेटी ने तय किये ये पदाधिकारी :

इस कमेटी में मुख्य रूप से धमतरी से कार्यकारी अध्यक्ष महेश रोहरा, रायपुर से महासचिव बलराम आहूजा और प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज हैं। इसके साथ ही पंचायत में दो संरक्षक आसुदाराम वाधवानी और अमर पारवानी तय किए गए हैं। पंचायत की जम्बो कार्यकारिणी में पूरे प्रदेश की पंचायतों को प्रतिनिधित्व देने का निर्णय लिया गया है। पंचायत की नई टीम में प्रदेश कोषाध्यक्ष भाटापारा से कैलाश बालानी, सह कोषाध्यक्ष रायपुर से तनेश आहूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी व जीवतराम बजाज और सचिव नत्थूलाल धनवानी को नियुक्त किया गया है।

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने बताया कि जल्द ही आम सहमति से पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। वर्तमान में गठित टीम के माध्यम से छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो जायेगी। कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी ने विश्वास दिलाया कि समस्त पंचायतों व समाजजनों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाई व आशीर्वाद दिया है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे और 11 सूत्रीय संकल्प पत्र सभी के सहयोग से पूरा होगा।

महेश दरयानी ने कहा :

महेश दरयानी ने माचिस मीडिया को बताया कि समाज के लिये महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी लाई जायेगी और युवाओं को भी साथ जोड़ा जायेगा, समाज और संस्कृति को बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। पूर्ववर्ती अध्यक्ष के कार्यकाल में जो कार्य नहीं हो पाये उससे भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे, पक्ष और विपक्ष को भी साथ लेकर चलेंगे।

चेतना तारवानी ने कहा :

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

मेरा समाज जागरूक हुआ है, यह मेरे लिये ख़ुशी की बात है। वहीँ अब युवावर्ग के लिये भी समाज में नये रास्ते खुले है। मेरी भी यही इच्छा थी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश भाई को मेरी बहुत-बहुत बधाइयाँ और समाज हित में महेश भाई को खुले दिल से भरपूर सहयोग देंगे। मिल-जुलकर काम करेंगे।