शहडोल (म.प्र.) : संबंधों को तार – तार करने वाली घटनायें सामने आ जाती है, जिससे रिश्तों को शर्मसार तो होना ही पड़ता है, लेकिन घटनाओं को अंजाम दे दिया जाता है। कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है मध्य प्रदेश के शहडोल में। यहां पर एक कलयुगी बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ससुर को ही मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने मृतक की बहू, उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।
ससुर को अवैध संबंध की भनक लगते ही करने लगा विरोध :
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहू का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। हॉट बाजार में दुकान लगाने वाला आलोक गुप्ता मृतक की बहू अनीता सिंह के घर लगातार आता रहता था। अनीता सिंह के पड़ोस में रहने वाला दुकानदार राजकरण सिंह के माध्यम से आलोक गुप्ता का अनीता के घर आए आता रहता था। अनीता और आलोक गुप्ता में अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। जब इस बात की भनक उसके ससुर को लगती है, तब वह अपनी बहू और उसके प्रेमी आलोक गुप्ता को उसके घर आने जाने पर एतराज जताने लगता है। जिसके बाद मामला गर्म हो जाता है। उसके बाद वो होता है, जिसकी उम्मीद करना भी मुश्किल है।
ससुर पर रात में सोते हुए किया हमला :
ससुर जब प्रेमी से मिलने का विरोध करने लगा तो दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। एक दिन जब महिला अनीता का पति घर में नहीं था तब देर रात में महिला और उसका प्रेमी आलोक गुप्ता दोनों ने मिलकर ससुर को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। घटना के बाद जब सुबह पुलिस को जानकारी मिली तो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के बाद मोबाईल लोकेशन के आधार पर मामले की तह तक पहुंचती है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
हालांकि घर में घटना की रात्रि मौजूद बहू के ऊपर पुलिस की शक की सुई पहले से ही घूम रही थी। शक बढ़ने पर अनीता का मोबाईल जब्त कर जब जांच की गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी बहू अनीता उसके प्रेमी आलोक गुप्ता और इस पूरे प्लान में शामिल रहे मीडिएटर राजकरण सिंह को आरोपी बनाया है। सीधी थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।



