रायपुर : छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। मौसम भी साफ हो गया है। सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। इससे प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के कई जगह पर अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जा पहुंचा है। बीते दिनों रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे ज्यादा गर्म डोंगरगढ़ रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। तापमान बढ़ने से गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अभी तो गर्मी की शुरुआत है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। आज सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगामी कुछ दिनों तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ाने की संभावना है।
खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 37.5 डिग्री सेल्सियस चर्चा किया गया है। यह प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में 36.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, जो की सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री से ऊपर रहा। राजनांदगांव में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा।



