झूलेलाल चौक स्थित होटल में बिहार की युवती की मिली लाश, कमरे में देखा तो मिला ये सामान….।

रायपुर : संदिग्ध हालत में लगातार कई केस पुलिस के सामने आ रहे है। वहीँ खबर के अनुसार गंज क्षेत्र के होटल में एक युवती की संदिग्ध रूप से मौत हो गई है। उसका शव बिस्तर पर मिला है। जानकारी के अनुसार युवती बिहार की रहने वाली है। वह अपनी सहेली के साथ 8 मार्च को होटल में ठहरी थी। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। किसी को भी वहां जाने की मनाही है, मामले में पुलिस तहकीकात कर रही है।

पुलिस के मुताबिक झूलेलाल चौक के होटल रिलेक्स इन में बिहार की नालंदा निवासी 31 वर्षीय जोया खातून अपनी एक सहेली के साथ 8 मार्च को रुकी हुई थी। सोमवार को उसकी सहेली वापस चली गई। इसके बाद देर तक कमरा अन्दर से बंद था। होटल के कर्मचारियों को शक हुआ तो उन्होंने कमरे की खिड़की से अन्दर झांका, तो युवती बिस्तर पर पड़ी हुई थी। होटल कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवती की मौत हो चुकी थी। उसके मुंह से खून निकला हुआ था।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y

कमरे में शराब की बोतल के साथ सिगरेट भी मिला है। इसके अलावा शराब पीने दो से ज्यादा कांच के गिलास भी पुलिस को मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवती की मौत के पहले कई लोग वहां बैठकर आपस में शराब पिए होंगे। बाद में हो सकता है किसी प्रकार का विवाद हुआ हो, लेकिन अभी तक ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने कमरा सील कर दिया है। मृतका के परिजनों को बिहार से बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होटल में युवती मृत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। : आशीष यादव, टीआई, गंज