म.प्र. के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज आयेंगे छ.ग., शामिल होंगे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में….।

रायपुर : लोकसभ चुनाव को लेकर देश में गहमागहमी का माहौल शुरू हो गया है। म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 मार्च मंगलवार को एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। मुख्‍यमंत्री मोहन यादव अपने दौरे के तहत राजधानी में मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इस बैठक में लोकसभा के चुनावी समर में जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ कैसे बनाएं, इस पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इस संबंध में रायपुर लोकसभा के सहप्रभारी अशोक बजाज ने तैयारियों का जायजा लिया है और सभी प्रमुख पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन के संबंध में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी है। कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्य जिम्मा अशोक बजाज पर है।

दुर्ग, राजनांदगांव व डोंगरगढ़ भी जाएंगे सीएम मोहन यादव :

वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुर्ग, राजनांदगांव व डोंगरगढ़ प्रवास में भी जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक डॉ. यादव सुबह 12 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे, विमानतल से सीधे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने उनके मौलश्री विहार स्थित निवास जाएंगे, फिर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री निवास से सीधे एकात्म परिसर आएंगे। यहां लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे, फिर दोपहर 2.10 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे, राजनांदगांव के कृषि उपज मंडी में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे, वहां से सीधे डोंगरगढ़ रवाना होंगे और वहां जाकर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, वहां से दुर्ग लौटेंगे और दुर्ग के मानस भवन में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होकर, शाम 6.15 बजे रायपुर से रवाना होकर भोपाल जाएंगे। अपने प्रवास के दौरान वो छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और योजनाओं को भी जानने का प्रयास करेंगे। उसके पश्चात् वापस लौट जायेंगे।

राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y