चुनाव 2024 : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही भाजपा मैदान पकड़ चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की गुहार लगा रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के आंकडे बताते हैं कि जब-जब मतदान का प्रतिशत बढ़ा है, भाजपा फायदे में रही है। यही वजह है कि इस बार भी पार्टी ने शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने इसकी तैयारी कर भी ली है। मतदान के लिए मतदाताओं को घरों से बाहर निकालने में माहिर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के कई सत्र हो भी चुके हैं। इधर दूसरी तरफ कांग्रेस खेमे में निराशा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बात से भी दुखी है कि जिन नेताओं के लिए वह वर्षों से मेहनत करता रहा वे खुद ही भाजपा का दामन थाम रहे हैं।
भाजपा का पूरा जोर इस बार के लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने पर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंशी के मुताबिक हमने इसे लेकर तैयारियां बहुत पहले ही शुरू कर दी थीं। पन्ना प्रमुख के पास एक-एक मतदाता की जानकारी होती है। हमारा लक्ष्य शत प्रतिशत मतदान कराने का है। इसे लेकर हम समय समय पर हम प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित कर रहे हैं।
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
इस बार हमने मतदाताओं से सीधे संपर्क की रणनीति भी बनाई है। इसके तहत ही गांव चलो अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान आदि आयोजन हो चुके हैं। जल्द ही कुछ अन्य आयोजन भी होंगे। हमारे नेता मतदाताओं से सीधे संपर्क कर रहे हैं और निश्चित ही इसका फायदा हमें मिलेगा।



