रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश को राजनांदगांव से लोकसभा का टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरे के बाद भाजपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया जिस पर लिखा है कि, राजनांदगांव या जिहादगांव चुनाव आपका। पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासत शुरू होने के साथ बवाल मच गया है। भाजपा मीडिया सेल ने आग्रह किया है कि सही विकल्प चुनें। कांग्रेस ने इसे स्तरहीन करार देते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
इस जारी कार्टून में चार चेहरे दिखाए गए हैं, जो जाने पहचाने से लगते हैं। इसमें सबसे आगे भूपेश बघेल हरा झंडा लेकर दिखाए गए हैं, जिसमें जिहादी गिरोह लिखा हुआ है। साथ ही भूपेश का नाम लिखकर बोलते हुए दिखाया गया है कि भाईजान अगला नंबर राजनांदगांव का है। भाजपा ने इस कार्टून के साथ लिखा है कि राजनांदगांव या जिहादगांव चुनाव आपका है। पोस्ट को लेकर दिनभर सियासी गलियारों में चर्चा होती रही। इस तीखे कटाक्ष को देखकर कांग्रेसी आक्रोशित हो गये है। चुनावी क्षेत्र राजनांदगांव में इसको लेकर काफी बवाल मचा हुआ है।
भूपेश ने शुरू किया प्रचार अभियान :
कांग्रेस से राजनांदगांव का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद रविवार को भूपेश बघेल ने राजनांदगांव के डोंगरगढ़ का दौरा किया है। उन्होंने वहां पर बमलेश्वरी माता का दर्शन करने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों से मिले। मंगलवार को भूपेश बघेल पंडरिया, खैरागढ़, कवर्धा और राजनांदगांव के विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। वहीँ अपने प्रचार को लेकर भूपेश सक्रिय हो गये है। वहीँ इस बार कांग्रेस के लिये लोकसभा चुनाव की जीत मुश्किल है।
यह हरकत टिप्पणी के लायक नहीं :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील शुक्ला ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा यह हरकत स्तर नहीं रखती कि इस पर टिप्पणी की जाए। भाजपा मीडिया सेल ने इसे लेकर कहा, पोस्ट के माध्यम से जनता से सही विकल्प चुनने का आग्रह किया गया है। वहीँ भाजपाई सूत्रों ने कहा सच्चाई से मुंह क्यूँ मोड़ना? ये सब भूपेश के खास है, दुनिया जानती है।



